1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां पनघट लगाने में सामने आई धांधली, नेताओं ने ही बुझा ली प्यास

अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने पनघट खुलवा करवाई जांच, भीण्डर नगरपालिका में भ्रष्टाचार का खुलासा

2 min read
Google source verification
PANGHAT

भीण्डर. नगर पालिका में अध्यक्ष हेमंत तेली और उपाध्यक्ष गिरीश सोनी ने पूर्व पालिकाध्यक्ष गोवद्र्धनलाल भोई पर अब पनघट लगाने में हुई गड़बडिय़ों का आरोप लगाया है। इससे पहले दोनों पदाधिकारियों ने भोई के खिलाफ जमीन और निर्माण स्वीकृतियों में गड़बडिय़ों के आरोप लगाए थे।
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड-5 के शिकारवाड़ी और वार्ड-7 में साहु समाज नोहरे के निकट के नलकूपों की जांच हुई। शिकारवाड़ी स्थित नलकूप में 240 फीट ही गहराई मिली, जबकि 300 फीट बोरिंग करने का बिल पास किया गया। इसके अलावा पाइप, केबल व अन्य साम्रगी में भी कमी पाई गई। केबल 35 फीट, पाइप 15 फीट, रस्सी 30 फीट, सर्विस केबल 180 फीट कम थी।

नलकूप के लिए उतारी गई ट्यूबवेल मोटर भी बिल में बताई कम्पनी से अलग दूसरी लोकल कम्पनी की लगा रखी थी। जिसकी वास्तविक बाजार कीमत से बिल में दोगुना बिना बना रखा था। इसका मौका पर्चा बनाया गया। ये हालात गुरुवार को उस समय बने, जब नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत तेली, उपाध्यक्ष गिरिश सोनी, पूर्व उपाध्यक्ष ने टीम बनाकर पनघट की जांच करवाई। टीम में पार्षद ऐजाज शेख, नेता प्रतिपक्ष श्याम सुन्दर साहु, पार्षद नारायण व्यास, शोयब बोहरा, पार्षद प्रतिनिधि प्रेम सिंह राठौड़, कनिष्ठ लिपिक सेजमल व कर्मचारियों शामिल थे।

READ MORE : रास्‍ते से गुजरते समय युवक पर मौत पर बनकर गिरी 11 केवी लाइन, हुई मौत, कई घरोंं में दाैैैड़ा करंट


दुगुने से अधिक महंगी मोटर
वार्ड 7 में साहु समाज के नोहरे के आगे हेण्डपम्प हटा करके बनाएं नलकूप की भी जांच की। जिसमें 21500 के बजाएं एक लोकल कम्पनी की बाजार कीमत करीब 9000 की मोटर उतार रखी थी। इसके अलावा 30 फीट केबल, 25 फीट पाइप, 35 फीट रस्सी, 20 फीट केबल कनेक्शन कम पाई गई। पनघट के लिए बना रखे स्टेण्ड का बिल में 169 किलो वजनी 72 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से दर्शा रखा था। जबकि स्टेण्ड को खोल करके वजन करवाया गया तो वह केवल 121 किलो ही निकला। जिससे करीब 48 किलो वजन कम मिला और लौहे की कीमत भी वर्ष पहले केवल मात्र 55-60 रुपये थी। यहां पर मौका पर्चा बनाकर वार्डवासियों व जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर करवाए गए।

भोई ने पालिका को लूटा
पूर्व पालिकाध्यक्ष भोई ने अविश्वास से पहले दो वर्षों में पालिका में लूट मचाई। इसके नतीजे आज आपके सामने हैं। जमीनों से नलकूप तक में भ्रष्टाचार किया। अनियमितता से पालिका को राजस्व नुकसान हुआ। भोई ने बिलों में कमीशनखोरी करते हुए घटिया सामग्री क्रय करके जेबे भरने में कसर नहीं रखी। सभी पनघटों की जल्द ही जांच करवा के उनके खिलाफ मामला दर्ज कराएंगे।
हेमंत तेली, पालिकाध्यक्ष, भीण्डर


बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग