5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गो तस्करों के शिकंजे में राजस्थान, पुलिस की तमाम सख्ती के बावजूद बेखौफ हो रहा तस्‍करी का खेल

- गो तस्करों को पकडऩे के दौरान तस्करों ने 33 बार पुलिस पर गोलियां चलाई जिसमें 7 पुलिसकर्मी घायल हुए, तीन वर्ष में 1113 मामले आए सामने
2 min read
Google source verification
COW SMUGGLING

गो तस्करों के शिकंजे में राजस्थान, बेधड़क हो रहा तस्‍करी का खेल,

भुवनेश पंड्याा/ उदयपुर . राजस्थान में गो तस्करों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पुलिस की तमाम सख्ती के बावजूद ये धडल्ले से तस्करी में लगे हैं। वे बेधडक़ गायों की तस्करी कर रहे हैं। प्रदेश में गत 2015 से 17 तक एक हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। पुलिस ने इन मामलों को पकड़ कर करीब 16,428 गोवंश छुड़वाया।

गो तस्करों को पकडऩे के दौरान तस्करों ने 33 बार पुलिस पर गोलियां चलाई जिसमें 7 पुलिसकर्मी घायल हुए। एक तस्कर की मौत हुई और तीन घायल हुए। गोली चलाने के सर्वाधिक मामले भरतपुर में 16 बार हुए। हालांकि तस्करी का ये खेल अब भी बेखौफ जारी है। मामलों में पुलिस ने 1051 वाहनों को जब्त किया तो 2098 गो तस्करों को पकड़ा। 931 मामलों में चालान पेश किए गए, तो 122 प्रकरणों पर एफआईआर दी गई, जबकि 60 प्रकरणों में पुलिस अनुसंधान कर रही है। राजस्थान गोवंशीय पशु (वध का प्रतिषेध एवं अस्थाई प्रव्रजन व निर्यात विनियमन) अधिनियम 1995 के तहत कार्रवाई की जाती है।

-----

तीन वर्ष

बड़े मामले इन जिलों में, एक बानगी

जिला... मामले ... बरामद गो वंश
उदयपुर...62....977

अजमेर 32... 570

अलवर 371... 2438

जयपुर ग्रामीण 51...1290

भरतपुर 183...2253

डूंगरपुर 32...542

भीलवाड़ा 49...1414

-----

हमारे पास जो मामले आते हैं, उन्हें हम तत्काल कार्रवाई कर पकड़ते हैं। खास बात यह है कि यहां पर प्रतिरोध वाली कोई बात नहीं रहती। सख्ती पूरी बरती जा रही है।

राजेन्द्रप्रसाद गोयल, पुलिस अधीक्षक उदयपुर

READ MORE : video : उदयपुर में द‍िनदहाड़े स्‍टाम्‍प वेंडर पर फायर‍िंंग, बदमाशों ने आवाज लगाई और कर द‍िया शूट..फैली सनसनी

ट्रक के पीछे बाइक घुसी, चालक की मौत
कोटड़ा. बेकरिया थाना क्षेत्र में रविवार शाम दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर बेकरिया थानाधिकारी कर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे। मृत युवक का शव बेकरिया सीएचसी पर रखवाकर परिजनों को सूचना दी। थानाधिकारी ने बताया कि मोरबी सेनेट्री पाइप भरकर कोटा की तरफ जा रहे ट्रक में तकनीकी खराबी आने से ट्रक कांकरी घाटी पर खड़ा हो गया। शाम 4 बजे दोपहिया वाहन पर सवार भेराराम पुत्र खंगाराम गरासिया निवासी निवासी पीपला ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।