5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रंजिश में चले चाकू…तीन घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
crime in azamgarh

आजमगढ़ में क्राइम

चंदन सिंह देवड़ा/उदयपुर . सुखेर थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते चाकूबाजी की घटना में तीन जने घायल हो गए। सुखेर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि एक घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।थानाधिकारी नेत्रपालसिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह भूपालपुरा-शोभागपुरा के बीच एक रेस्टोरेंट के बाहर चित्रकूट नगर निवासी जितेन्द्र पुत्र राधेश्याम सैनी खड़ा था, तभी सर्रे निवासी विजेन्द्र सिंह पुत्र जोधसिंह और उसका साथी गोगुंदा के बडंूजा निवासी लक्ष्मणङ्क्षसह पुत्र सोहन सिंह वहां पहुंचे। रंजिश के चलते उनकी जितेन्द्र से कहासुनी शुरू हो गई। इस पर जितेन्द्र ने चाकू निकालकर विजेन्द्र और लक्ष्मण पर हमला कर दिया जिससे दोनों के सिर और हाथ में घाव लगा।

READ MORE :video : शिक्षक बनने का एक ऐसा जुनून.. मां प्रसव के 2 दिन बाद नवजात के साथ पहुंंची परीक्षा देने

कूल्हे पर चाकू मार दिया

हमला होने पर दोनों ने जितेन्द्र के हाथ से चाकू छीन लिया और उसके कूल्हे पर चाकू मार दिया जिससे वह भी लहूलुहान हो गया। पुलिस ने तीनों को पहले अस्पताल पहुंचाया और मेडिकल करवाया। विजेन्द्रङ्क्षसह और लक्ष्मणसिंह को प्राथमिक उपचार दिलवाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया जबकि जितेन्द्र को अस्पताल में भर्ती करवा रखा है जिसे बाद में हिरासत में लिया जाएगा।