5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला पुलिस उपअधीक्षक ने सुनी पीडि़ता की ‘पुकार

crime in udaipur udaipur police प्रेमी और कथित पति के साथ पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय पहुंची पीडि़ता
2 min read
Google source verification
महिला पुलिस उपअधीक्षक ने सुनी पीडि़ता की 'पुकार

महिला पुलिस उपअधीक्षक ने सुनी पीडि़ता की 'पुकार

उदयपुर/ झाड़ोल. crime in udaipur udaipur police रिश्तों को शर्मसार कर बेटी के 'जिस्म का सौदाÓ करने वाले कलियुगी पिता और मामा से पीडि़त युवती की आखिरकार पुलिस ने पीड़ा सुनी। प्रेमी और कथित पति के साथ पीडि़ता मंगलवार को झाड़ोल पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय पहुंची और महिला पुलिस उपअधीक्षक नियति शर्मा के समक्ष उसने जिंदगी से जुड़े कटू तथ्यों को बयां किया। महिला पुलिस अधिकारी ने पीडि़ता के बयानों को कलमबद्ध किया। साथ ही उसकी एवं कथित पति की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह आश्वस्त किया। अब तक पुलिस सुरक्षा को लेकर हमेशा से धोखे में रही पीडि़ता ने पहली बार जिंदगी से जुड़े हर खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए। अंत में उसने उसके पति के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। बता दें कि नाबालिग जिंदगी में विवाह के बाद से नापादेवी की इस युवती संघर्षों से जूझ रही है। पहले शराबी पति ने उसे नाकाबिल घोषित कर घर छोडऩे पर विवश किया तो बाद में पिता और उसके सगे मामा ही उसके जिस्म का सौदा करने से नहीं चूके। परिजनों ने ही उसकी जिंदगी को दिशा देने वाले कथित पति एवं प्रेमी से भी मारपीट की। कई बार युवती को बंधक बनाकर भी रखा। जुल्मों को बयां करती इस कहानी में स्थानीय पुलिस ने भी जिम्मेदारी निभाने के बजाए उसे अनचाहे हाथों में सौंप दिया। पीडि़ता की इस पीड़ा को राजस्थान पत्रिका ने प्रमुखता से स्थान दिया और समाज में व्याप्त बुराइयों की ओर जिला प्रशासन एवं पुलिस का ध्यान आकर्षित किया। बता दें कि राजस्थान पत्रिका ने 3 दिसम्बर के अंक में 'अपनों ने ही उसकी पीठ पर घोंपी छूरी, प्रेमी से किया दूर, गुजरात में किया जिस्म का सौदाÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। crime in udaipur udaipur police इसके बाद हरकत में आए पुलिस प्रशासन ने पीडि़ता को सुरक्षा मुहैया कराने की दिशा में कदम बढ़ाए।