
Jagmag in hills of Sujeshwar, more than 1000 deepak lightning
उदयपुर. साल का सबसे बड़ा फेस्टिवल दिवाली की रोशनी शहर में जगमगाने लगी है। इसकी हलचल शहर में चारों तरफ नजर आने लगी है। बाजार सज-धज रहे हैं और घर में भी तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में आप इस त्योहार की खुशी और जोश पत्रिका प्लस के साथ कुछ इस तरह बांट सकते हैं।
1. शहर में मुस्कुराती हुई रोशनी और बाजारों की रौनक की फोटोज व डिटेल्स।
2. दिवाली को लेकर आपके क्लीनिंग और कुकिंग टिप्स।
3. कम से कम 250 शब्द हमें बताइए किस तरह यादगार है आपकी बचपन वाली दिवाली।
इस मेल पर भेजें - rakesh.sharma1@in.patrika.com
हेमन्त आमेटा/भटेवर. चितौड़गढ़ लोकसभा से सांसद सीपी जोशी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रविवार को भटेवर के आमलिया तालाब पाल पर युवाओं ने पौधारोपण किया। युवाओं ने बताया कि जन्मदिन को विशेषत तरीके से मनाते हुए पौधारोपण किया गया है। इससे पर्यावरण का संरक्षण तो होगा ही साथ ही तालाब की पाल का स्वरूप भी निखरेगा। युवाओं ने कहा कि शुरूआत में 21 पौधे लगाएं गए हैं, पहले इन पौधों की सही रूप से देखभाल की जाएगी, इसके बाद पाल पर और भी पौधें लगाए जाएंगे। इस अवसर पर युवाओं ने पाल के सौन्दर्यकरण का संकल्प् लिया। हेमन्त अहीर, हीरालाल नागदा, झमक लाल लोहार, परशराम नागदा, चमन अहीर, रमेश नागदा, भरत सेन, लोकेश अहीर, करण मेघवाल आदि मौजूद रहे।
Published on:
04 Nov 2018 03:57 pm
