5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
video : दीपावली मेला : नन्हें कलाकारों ने किया मेले का उद्घाटन
Play video

video : दीपावली मेला : नन्हें कलाकारों ने किया मेले का उद्घाटन

ww.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

प्रमोद सोनी/उदयपुर. नगर निगम की ओर से प्रतिवर्ष टाउन हाल प्रांगण में भरने वाले दीपावली मेले की शुरुआत रविवार को हुई। इस बार आचार संहिता लगी होने के चलते मेले का उद्घाटन यहां प्रस्तुतियां देने वाले कलाकार बच्चों के हाथों ही करवाया गया। मेले का विधिवत उद्घाटन रात 8 बजे हुआ। उद्घाटन यहां प्रस्तुति देने पहुंचे स्थानीय कलाकार बच्चों ने ही किया। इस दौरान निगम के कर्मचारी और अधिकारी भी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद बैंड वादन कर मेले का आगाज किया गया। इसके बाद शहर के युवा कलाकारों ने मतदान के लिए प्रेरित करने वाले नाटक की प्रस्तुति दी। इन कलाकारों ने सुंदर प्रस्तुति से मेले में मौजूद लोगों को मतदान अवश्य करने की अपील की। बाद में स्थानीय कलाकरों ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर लोगों का मनोरंजन किया। बैरिकेट्स पर लगाया बैनर आचार संहिता के चलते मंच के आसपास बैरिकेट्स पर प्रशासन की ओर से बैनर लगाया गया है।

 

 

READ MORE : दीपावली मेले का आगाज : पहले दिन नन्हे मुन्ने बच्चों ने जीत लिया दिल, फिल्मी गानों पर जमकर लगाए ठुमके…देखें तस्वीरों में

 

 

बैरिकेट्स से बाहर जाने का अनुरोध किया

इस बैनर पर राजनीतिक व्यक्तियों से अनुरोध किया गया है कि वे बैरिकेट्स से आगे प्रवेश नहीं करें। पार्षद खानचंद मंगवानी ने बैनर नहीं देखा और बैरिकेट्स के अंदर चले गए। एेसे में नगर निगम आयुक्त ने उनसे बैरिकेट्स से बाहर जाने का अनुरोध किया। तो मंगवानी वहां से बाहर आ गए।