20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर की आजादी के लिए अंतिम क्षणों तक संघर्ष किया मुखर्जी ने : श्रीमाली

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पौधरोपण
less than 1 minute read
Google source verification
कश्मीर की आजादी के लिए अंतिम क्षणों तक संघर्ष किया मुखर्जी ने : श्रीमाली

कश्मीर की आजादी के लिए अंतिम क्षणों तक संघर्ष किया मुखर्जी ने : श्रीमाली

उदयपुर. भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा शहर जिला की ओर से जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर शहर में सोमवार को आयोजन हुए। इसमें पौधरोपण करते हुए मुखर्जी को याद किया गया।
शहर के गंगु कुंड प्रांगण में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने नाम से पौधारोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने कश्मीर की आजादी के लिए अंतिम क्षणों तक संघर्ष किया। इस दौरान जिला महामंत्री किरण जैन, गजपाल सिंह, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह शक्तावत, मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभुलाल प्रजापत, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र मारू आदि उपस्थित थे।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ अलका मुंदड़ा के नेतृत्व में डेडकिया गांव में पौधरोपण किया गया। भाजपा सरदार पटेल मंडल की ओर से श्रीमाली एवं मंडल अध्यक्ष हजारी जैन के नेतृत्व में पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर राजेश अग्रवाल जतिन श्रीमाली, दीपक बोल्या आदि उपस्थित थे।
भाजपा देबारी मंडल के अध्यक्ष दूल्हे सिंह देवड़ा के नेतृत्व में भेसड़ाकलां में पौधरोपण किया गया। भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर जिला की ओर से पौधे लगाए गए। जिलाध्यक्ष श्रीमाली, मोर्चा पदेश उपाध्यक्ष जगदीश सुथार आदि ने पौधे रोपे। सुंदर सिंह भंडारी मंडल की ओर से अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया।

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग