
चुनावी शतरंंज के रण'धीरÓ, तैयार किए 'वजीरÓ
उदयपुर/ कानोड़/ लूणदा. विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखने के बाद जनता सेना सुप्रीमो और वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीरसिंह भींडर ने अपने 'राजनीतिक गढ़Ó में पार्टी के वजूद को मजबूती देने के लिए नई रणनीति तैयार की है। आगामी दिनों में प्रस्तावित नगर पालिका व पंचायत चुनाव में पार्टी की सरकार बनाने की मंशा के साथ रणधीरसिंह ने चुनावी शतरंज के किरदारों को 'वजीरÓ का नाम देकर नई कमान के साथ मैदान में उतारा है। प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के बाद मंगलवार को जनता सेना सुप्रीमों के इशारे पर उदयपुर जिले के ८ विधानसभा क्षेत्रों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा हुई। इस घोषणा ने राष्ट्रीय राजनीतिक दल कांग्रेस व भाजपा के स्थानीय ओहदेदारों के भीतर खलबली कर दी है। मजबूत चेहरों के हाथों में राजनीतिक कमान देखकर नामी दिग्गजों को होश उड़ते दिख रहे हैं। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के बाद एकबारगी जनता सेना के भविष्य को लेकर संकट के बादल मंडराते दिख रहे थे, लेकिन नई घोषणा ने एक बार फिर संगठन के भीतर उत्साह भर दिया है।
इनकों सौंपी कमान
जनता सेना के उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष धर्मराज मियावत ने मंडलवार अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। इसके तहत वल्लभनगर मंडल अध्यक्ष पन्नालाल डांगी व महामंत्री मांगुगिरी गोस्वामी, कुराबड़ मंडल से उदयलाल डांगी व किशोर सिंह, खेरोदा मंडल से प्रकाश जैन व महामंत्री बद्रीलाल जाट, भींडर से अशोक जैन व नरेश धर्मावत, कानोड़ से रोशन भावसार व मुकेश चौबीसा, लूणदा से राकेश पचोरी व प्रेमशंकर माली, सलूम्बर ग्रामीण से रोशनलाल औदिव्य व लोकेश सुथार- प्रतापसिंह सिसोदिया, सलूम्बर नगर मंडल अध्यक्ष रोडसिंह व महामंत्री के तौर पर जितेंद्र रूपावत तथा मोतीलाल गांछा के नाम की घोषणा की। साथ ही पदाधिकारियों को उनकी कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिए।
देहात कार्यकारिणी विस्तार
इसी प्रकार संगठन प्रदेशाध्यक्ष नानालाल जणवा की सहमति से देहात जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी में विस्तार किया। इसमें उपाध्यक्ष नारूलाल डांगी, जितेन्द्र जोशी मोड़ी, जोगेन्द्र पटेल बम्बोरा, गुलाबसिंह चौहान, अरुण भाणावत, कैलाश पाटीदार, महामंत्री रमेश नागदा, पारस नागौरी, मंत्री भारतसिंह कृष्णावत, पूरणमल भावसार, युवराजसिंह शक्तावत, नाहरसिंह शक्तावत, मांगीलाल डांगी, अर्जुनसिंह राणावत, कोषाध्यक्ष बंशीलाल जारोली, संगठन मंत्री भोपासिंह राठौड़, भगवतसिंह शक्तावत, श्रीमती राजू मीणा, मुकेश खटीक सहित अन्य सदस्यों के नामों की घोषणा की।
Published on:
17 Jul 2019 06:00 am
