4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

30 घंटे से बिजली नहीं बहाल, कस्बे में लोगों के बुरे हाल

electricity problem एवीवीएनएल की कार्यशैली पर खड़े हुए सवाल
2 min read
Google source verification
30 घंटे से बिजली नहीं बहाल, कस्बे में लोगों के बुरे हाल

30 घंटे से बिजली नहीं बहाल, कस्बे में लोगों के बुरे हाल

उदयपुर/ पारसोला. electricity problem कस्बे सहित समीपवर्ती इलाकों में शनिवार शाम 4 बजे गुल हुई बिजली करीब 30 घंटे बाद भी बहाल हो पाई। समस्या के बीच स्थानीय लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। छुट्टी के दिन साप्ताहिक कार्ययोजना वाले नौकरी-पेशा परिवारों पर भी बिजली की समस्या मुसीबत बनकर गुजरी। आम दिनचर्या में पेयजल की समस्या के निस्तारण को लेकर लोगों को हैंडपंप पर बारी के इंतजार में घंटों का समय खराब करना पड़ा। इतना ही नहीं मोबाइल को रिचार्ज कराने के लिए लोगों को दुकानों में लगे इन्वर्टर के भरोसे कीमत चुकानी पड़ी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली कटौती की समस्या अब आम हो रही है। बिजली की आंख मिचौनी से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी संकट गहरा रहा है। बता दें कि क्षेत्र में बिजली गुल होने की समस्या विगत एक माह से बनी हुई है। स्थानीय उपभोक्ताओं की शिकायत के बावजूद अजमेर विद्युत वितरण निगम के कारिंदे व्यवस्था सुधार को लेकर कोई स्थायी हल नहीं कर रहे हैं। बिजली लाइनों की मरम्मत के नाम पर होने वाली कटौती भी अब कई सवाल खड़े कर रही है। इधर, जानकारी पर ज्ञात हुआ कि नाड़ इलाके में महुए का पेड़ 33 केवी बिजली तारों पर गिर गया। घटना में तीन से चार पोल नीचे गिर गए। समाचार लिखे जाने तक समस्या जस की तस बनी रही।

समस्याएं कुछ ऐसी भी
कस्बा निवासी गणपतसिंह, मोहम्मद ईस्माइल, पदम मकनावत, बाबूलाल मेघवाल, चौखाजी, नारायण सालवी, मांगीलाल पंचाल एवं अन्य की मानें तो कस्बे में सदर बाजार, बोहरवाड़ी, मेघवाल फला, नई आबादी, हनुमान बस्ती में विद्युत निगम कार्मिकों की ढिलाई के चलते बिजली के लटकते तार दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। कस्बे के बीच में से गुजरती सड़क पर झूलते बिजली के तार भी वाहनों के आवागमन में बाधा खड़ी कर रहे हैं। इसके अलावा बिजली पोलों पर शॉर्ट-सर्किट जैसी समस्याओं से भी क्षेत्रवासी परेशान हैं।

हादसों से भी सबक नहीं
बिजली लाइनों की खामियों से कस्बे में कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद व्यवस्था सुधार को लेकर किसी स्तर पर प्रयास नहीं हुए। साबला मोड़ पर बिजली पोल के तारों से निजी बस उलझ गई। करीब एक सप्ताह पहले पुराना बस स्टैण्ड पर ओवरलोड डंपर बिजली के तार में उलझ गया। हाल ही में हुई घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों में समस्याएं घर करती जा रही हैं। स्थानीय लोगों की ओर से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भानूप्रतापसिंह राणावत एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से भी व्यवस्था सुधार को लेकर गुहार की गई। electricity problem लेकिन, समस्या का कोई नतीजा नहीं निकला।