5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पथवारी पूजा स्थल पर व्यक्ति विशेष का अवैध कब्जा

encrochment मुख्य चौराहे पर अवैध दुकाने बनाने का मामला
2 min read
Google source verification
पथवारी पूजा स्थल पर व्यक्ति विशेष का अवैध कब्जा

पथवारी पूजा स्थल पर व्यक्ति विशेष का अवैध कब्जा

उदयपुर/ झाड़ोल. encrochment उपखण्ड मुख्यालय होकर गुजरते राष्ट्रीय राजमार्ग 58 ई के बायपास के समीप सती चौराहे के समीप पथवारी पूजा स्थल पर व्यक्ति विशेष की ओर से अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि धार्मिक स्थल की जमीन पर अवैध निर्माण कर दुकानें बनवाई गई हैं। समस्या से धर्मप्रेमियों को पूजा स्थल पर धार्मिक समारोह में शामिल होने में तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग इस स्थान का उपयोग वैवाहिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य उत्सवों में करते हैं। आरोप है कि मामले को लेकर लोगों की ओर से ग्राम पंचायत प्रशासन को भी अवगत कराया गया है, लेकिन समस्या के समाधान को लेकर जिम्मेदारों ने मौन साध रखा है। मुख्य चौराहे के समीप पथवारी स्थलों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर लोगों का विरोध अब तेज हो गया है। ग्रामीणों ने एक बार फिर से प्रशासनिक दखलनदाजी के साथ अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
हटाया जाएगा अतिक्रमण
फिलहाल ऐसा मामला जानकारी में नहीं आया है। ऐसा है तो कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया जाएगा।
हुकुम कुंवर, तहसीलदार, झाड़ोल
चल रहा है अभियान
अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है। शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञानेश्वर मेघवाल, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत झाड़ोल


घायल मोर का कराया उपचार, बाद में वनविभाग को सौंपा
भटेवर पसं. अमलेश्वर महादेव मंदिर के समीप एक मकान की जाली में उलझकर घायल हुए मोर का गांव के युवाओं ने उपचार कराया और बाद में उसे वनविभाग के जिम्मेदारों को सुपुर्द कर दिया। भटेवर पुराना चौराहा को जोडऩे वाले मार्ग पर बने घर में चढ़ते समय खिड़की की जाली में उलझे मोर के घायल होकर गिरने की सूचना पर स्थानीय नौनिहालों ने उसका उपचार कराया। लक्ष्मीलाल नागदा, रमेश नागदा, मुकेश नागदा, लाल सिंह चौहान व कमलेश नागदा ने मोर के बच्चे को दूसरे शिकारी जानवरों से बचाया और बाद में वनकर्मी पन्नालाल प्रजापत को सौंपा। वननाका भटेवर में मोर का उपचार शुरू हुआ। encrochment उसके स्वस्थ होने पर पुन: जंगल में छोड़ा जाएगा। फोटो:2 भटेवर में घायल मोर को सुरक्षित स्थान पर लेकर जाते गांव के युवा।