5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन दौरान कोरोना पर नि:शुल्क टेलीफ ोनिक परामर्श देंगे एक्सपर्ट डॉक्टर्स

- जिला प्रशासन की पहल पर प्राइवेट हॉस्पीटल के डॉक्टर्स को किया नियुक्त
2 min read
Google source verification
लॉकडाउन दौरान कोरोना पर नि:शुल्क टेलीफ ोनिक परामर्श देंगे एक्सपर्ट डॉक्टर्स

लॉकडाउन दौरान कोरोना पर नि:शुल्क टेलीफ ोनिक परामर्श देंगे एक्सपर्ट डॉक्टर्स

भुवनेश पंड्या
उदयपुर. वैश्विक महामारी घोषित हो चुके कोरोना वायरस के संक्रमण से अन्य लोगों को बचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की पहल पर लॉकडाउन दौरान शहर के निजी चिकित्सालय के एक्सपर्ट डॉक्टर्स द्वारा आमजन को टेलीफ ोन पर कोरोना विषयक नि:शुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमर चौधरी ने बताया कि कोरोना पर आमजन को नि:शुल्क टेलीफ ोनिक चिकित्सा परामर्श उपलब्ध करवाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा निजी चिकित्सालयों एवं मेडिकल कॉलेज के साथ समन्वय कर विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्त किया गया हैं। ये विशेषज्ञ चिकित्सक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक आमजन को कोरोना से सम्बन्धित परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन एवं उदयपुर शहर के गीतांजली मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल, पेसिफि क मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल, जीबीएच अमरीकन हॉस्पीटल एवं पारस जेके हास्पीटल के सहयोग से चिकित्सकों द्वारा लॉक डाउन अवधि मे आम जनता को कोरोना से सम्बन्धित किसी भी समस्या के निराकरण के लिए सप्ताह के सातों दिन टेलीफ ोनिक परामर्श सेवा उपलब्ध करायी जायेगी।

-----

इन नंबर्स पर उपलब्ध होगी सुविधा

चौधरी ने बताया कि इसके तहत पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल के दूरभाष नंबर 0294-3920000 के साथ इसके चिकित्सक डॉ पीसी जैन:9829055303 डॉ एसके वर्मा: 9414168910डॉ सुनील कुमार: 7597930159डॉ रवि भाटिया: 9928056404डॉ एसएल सोलंकी:7976756068-

--

पारस जे के हास्पीटल के दूरभाष नंबर 0294-6669999डॉ. संदीप भटनागर: 941416769डॉ नितिन कौशिक: 9895966556डॉ चेतन गोयल: 7042968510डॉ सीपी पुरोहित: 9587509850डॉ मनोज अग्रवाल: 9460697972

----

जीबीएच अमरीकन हॉस्पीटल के दूरभाष नंबर 0294-3056000 व 0294.3060600गीतांजली मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल के दूरभाष नंबर 0294.2500044 चिकित्सक रवि.सोम.मंगल को परामर्श देंगे। डॉ गौरव छाबड़ा: 9001782375बुध.गुरु को डॉण् ऋ षि कुमार शर्मा: 8769143269शुक्र व शनि को डॉ अतुल लुहाडिय़ा: 9982260458 कोरोना विषय पर नि:शुल्क परामर्श प्रदान करेंगे।

-----

अन्य बीमारियों पर भी चिकित्सक देंगे परामर्शरू चौधरी ने बताया कि कोरोना के साथ ही आमजन की विभिन्न अन्य बीमारियों पर भी निजी चिकित्सालयों के एक्सपर्ट डॉक्टर्स की नि:शुल्क परामर्श सेवाएं प्रदान करने के लिए सहमति प्राप्त की गई है और वे संलग्न सूची अनुसार लोगों को नि:शुल्क परामर्श प्रदान करेंगे। चौधरी ने आमजन से अपील की है कि वे इन चिकित्सकों से निर्धारित समयावधि में संपर्क करें व स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों पर नि:शुल्क परामर्श प्राप्त करें।