5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video : उदयपुर के इस गांव में 24 साल बाद अपनी जमीन का कब्जा पाकर जनजाति कृषकोंं के खिले चहरे

तहसीलदार ने जमीन से अतिक्रमियों को बेदखल करते हुए वरिसानोंं को सुपुर्द किया कब्ज़ा
less than 1 minute read
Google source verification
after remove encroachment nagar nigam still careless

after remove encroachment nagar nigam still careless

हेमन्त गगन आमेटा/भटेवर. वल्लभनगर के रुन्डेडा में जनजाति कृषकोंं की जमीन से अतिक्रमियों को बेदखल करते हुए तहसीलदार वल्लभनगर संदीप अरोड़ा की मौजूदगी में वरिसानोंं को जमीन का कब्जा सुपुर्द किया गया। तहसीलदार अरोड़ा ने बताया कि राजस्व क्रमांक 18/2017/183बी/ 2019/109 की पालना में मौजा रुन्डेडा की आराजी नम्बर 2274 रकबा 5 बीघा 16 बिश्वा जमीन के कुछ भाग से अतिक्रमियों द्वारा किए गए कब्जे को बेदखल करते हुए जमीन के असली वारिसान को कब्जा सुपुर्द करने की कार्यवाही की गई। इस बीच पटवारी और ग्रामीणों की उपस्थिति में आराजी नम्बर 2274 रकबा 5 बीघा 16 बिश्वा जमीन में से 1/4 हिस्सा जो की अतिक्रमियों के कब्जे में थी। उस जमीन से अतिक्रमियों को बेदखल करते हुए उक्त निर्णय की पालना में खातेदार वारिसान को इस जमीन के हिस्से बंटवाड़े के अनुसार 1/4 भूमि का कब्ज़ा सौंपा गया। इस निर्णय को खातेदार वारिसान ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद वारिसान और ग्रामीणों की मौजूदगी में कब्जा सुपुर्द करने को लेकर मौका पर्चा बनाते गया।