
father killed his children in Udaipur
झाड़ोल/ उदयपुर। उदयपुर जिले के झाड़ोल में ओगणा के चोकलाबारा गांव में बुधवार देर रात एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों की बेरहमी से मारपीट की। गंभीर घायल होने पर गुरुवार सुबह दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओगणा लाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद से पिता फरार है। बच्चों के रिश्तेदार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पुलिस थाना में मामला दर्ज किया। जानकारी के मुताबिक पिता ने अपने एक लड़का और एक लड़की को बुरी तरह से पीटा था। दोनों के शव चिकित्सालय में पड़े हैं।
आपको बता दें कि देर रात इस पिता के अंदर का हैवन जागा और उसने अपने दोनों मासूम बच्चों के साथ मारपीट की। ये मारपीट इतनी बेरहमी से की गई थी कि बच्चों को सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाना पड़ा और इलाज के दौरान दोनों ही जिंदा नहीं रह सके। निर्दयी पिता इस वारदात के बाद से ही फरार है।
Published on:
10 Jan 2019 12:10 pm
