5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG!! ये क्या… उदयपुर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दे दिए अपनी ही सरकार से इस्तीफे

उदयपुर. दो घंटे से अधिक समय तक चले घटनाक्रम में विवाद बढ़ा तो शहरभर की पुलिस और तमाम भाजपा पदाधिकारी थाने में जमा हो गए।
2 min read
Google source verification
fighting between police and Bharatiya Janata Yuva Morcha udaipur

OMG!! ये क्या… उदयपुर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दे दिए अपनी ही सरकार से इस्तीफे

उदयपुर. अम्बामाता थाना क्षेत्र के सज्जननगर में गुरुवार रात मारपीट की घटना के बाद भाजयुमो कार्यकर्ता और पुलिस में विवाद हो गया। भाजयुमो पदाधिकारियों ने थानेदार पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर लिया। दो घंटे से अधिक समय तक चले घटनाक्रम में विवाद बढ़ा तो शहरभर की पुलिस और तमाम भाजपा पदाधिकारी थाने में जमा हो गए। पुलिस के रवैये से नाराज भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपनी ही सरकार से नाराज होकर इस्तीफे दे दिए।


सज्जननगर ए-ब्लॉक में किसी बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। प्रभावित लोगों ने थाने में सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। ऐसे में दोनों पक्षों में विवाद मारपीट तक पहुंच गया। क्षेत्रवासी अजय सोनी ने बताया कि उसके चाचा पर एक पक्ष के लोगों ने ल_ वार कर दिया। बचाव में आए पड़ोसियों से भी मारपीट कर दी। घटना में ओड समाज के कुछ युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। मारपीट से प्रभावित पक्ष के लोगों में से एक भाजयुमो जिला कार्यकारी सदस्य सतीश शर्मा थाने पहुंचे। यहां पर मारपीट करने वाले लोग पहले ही थाने पहुंच चुके थे। ऐसे में थाने में ही दोनों पक्षों में तनातनी हो गई।

READ MORE: उदयपुर में प्रोपर्टी डीलर पर फायर कर युवक बोला-आजम का आदमी हूं, दो खोखे चाहिए

आरोप है कि एसआई रमेश कुमार ने सतीश शर्मा के साथ बदतमिजी कर दी। ऐसे में सूचना भाजयुमो मंडल अध्यक्ष और पार्षद अतुल चंडालिया तक पहुंची तो वे और मंडल महामंत्री कमलेश जावरिया आदि थाने पहुंच गए। आरोप है कि एसआई रमेश कुमार ने इन पदाधिकारियों को भी भला बुरा कहा। बेल्ट दिखा, धोंस जमाते हुए गिरेबान पकडऩे लपका। ऐसे में मारपीट करने वाले दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में भाजयुमो जिलाध्यक्ष भंडारी और कार्यकर्ता जुट गए। जिलाध्यक्ष भंडारी का आरोप है कि एसआई ने उन्हें भी मारने के लिए कुर्सी उठाई।

तनाव बढ़ता देख पुलिस उपअधीक्षक (पश्चिम) भंवरसिंह हाड़ा, भगवतसिंह हिंगड़ भी पहुंचे। इसी दौरान भाजपा जिला मंत्री प्रेमसिंह शक्तावत, मंडल अध्यक्ष मनोहर चौधरी भी आ गए। पुलिस और भाजपा के बीच लंबी बातचीत चली। कार्यकर्ता एसआई रमेश कुमार से माफी मंगवाने पर अड़ गए। बात नहीं बनी तो नाराज भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सामूहिक हस्ताक्षर कर पदाधिकारियों को इस्तीफा सौंप दिया।

प्रदर्शन करने वालों की ओर से प्रकरण में अभी तक लिखित में कोई रिपोर्ट नहीं मिली। लिखित रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई करेंगे। इधर, मारपीट के मामले में अलग से रिपोर्ट दर्ज करेंगे।
भंवरसिंह हाड़ा, उपअधीक्षक (पश्चिम)