5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video : आग की भेंंट चढ़ा गरीब परिवार का आशियाना, घरेलू सामान सहित हजारोंं का नुकसान

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
fire in udaipur

video : आग की भेंंट चढ़ा गरीब परिवार का आशियाना, घरेलू सामान सहित हजारोंं का नुकसान

सेमारी. उदयपुर जिले के सेमारी पंचायत समिति क्षेत्र के चन्दोड़ा ग्राम पंचायत के सगतपुर गांव के एक केलूूपोश मकान में आग लगने से अनाज कपडे़ बर्तन बिस्तर सहित हजारोंं का घरेलू सामान आग की भेंंट चढ़ गया। जानकारी के अनुसार, सगतपुर गांंव निवासी लक्ष्मण पिता मेघु मीणा जो अपने परिवार सहित सुबह उठने के बाद करीब आठ बजे अपने खेतोंं पर काम करने चला गया। पीछे घर की केलूूपोश छत से धुआंं उठता देख आसपास के लोगोंं ने देखा और मकान मालिक को सूूचना दी। अचानक घर की छत से आग की लपटोंं को देखकर सभी ग्रामीण एक साथ दौड़ पड़े और आग बुझाने के भरसक प्रयास किये। आसपास में पानी की व्यवस्था न होने से लोगोंं को बड़ी मुश्किलोंं का सामना करते हुए करीब तीन घंटोंं की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण घर की बिजली फिटिंग लाइन में स्पार्किंंग होना बताया जा रहा है। वहींं चन्दोड़ा पंचायत के सरपंच पति समाज सेवी कन्हैयालाल मीणा मौके पर पहुंंचे और संंबंधित विभाग को जानकारी देकर गरीब परिवार को हर सम्भव सहायता राशि प्रदान करने का आश्वासन दिया है।