
उदयपुर. संभाग स्तरीय खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में स्वीकृत पदों में से आधे से अधिक पद रिक्त हैं। प्रयोगशाला में राजकीय कर्मचारियों से अधिक ठेके के कार्मिक कार्य कर रहे हैं। त्योहारों पर भी काम का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में जांच रिपोर्ट समय पर कैसे तैयार होगी यह कहना मुश्किल है।संभाग मुख्यालय स्थित राजकीय खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में कुल 9 पद स्वीकृत है। इनकी एवज में मात्र तीन कर्मचारी ही यहां लगाए हुए हैं। इसके अलावा नेशनल हेल्थ मिशन के तहत 7 ठेके के कर्मचारियों को यहां नियुक्त किया गया है। प्रयोगशाला में संभाग के छह जिलों से खाद्य पदार्थों के सेंपल आते हैं। त्योहारों के दिनों में ये मासिक 250 से 300 तक भी पहुंच जाते हैं। ऐसे में कार्य समय पर पूरा करना मुश्किल होता है।
त्योहारों में पांच गुणा बढ़ जाते हैं सेंपल
संभाग के छह जिलों उदयपुर, चित्तौडगढ़़, राजसमंद बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ से इस प्रयोगशाला में खाद्य सामग्री के सेंपल आते हैं। आम दिनों में महीने के 50 से 60 सेंपल लेब में आते हैं, लेकिन त्योहारों के समय सेंपल पांच गुणा बढकऱ 250 से 300 तक पहुंच जाते हैं।
Published on:
08 Oct 2019 08:00 am
