
Udaipur News: भारत की संस्कृति और सभ्यता के साथ यहां के रीति रिवाज से कई देशों के लोग प्रभावित हैं। इस बीच उदयपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है, यहां एक फ्रेंच जोड़े ने हिंदू रीति रिवाज से साथ शादी रचाई। यह फ्रेंच जोड़ा भारतीय संस्कृति और सभ्यता से इतना प्रभावित हुआ कि इन्होंने अग्नि के सात फेरे लिए।
दरअसल निकॉल पिछले कई साल से भारत घूमने आ रही हैं। उन्हें भारत की संस्कृति और सभ्यता से बेहद लगाव है। यहां की संस्कृति के अनोखे रंग उन्हें बार-बार भारत की तरफ खींचते रहे हैं। इसके बाद वे पिछले साल अपने ब्वॉयफ्रेंड मारियो के साथ भारत घूमने आईं। उनके गाइड ने उन्हें हिंदू शादी की रस्मों की जानकारी दी। निकॉल हिंदू शादी की रीति रिवाजों से बेहद प्रभावित नजर आईं।
इसके बाद से ही निकॉल के मन में हिंदू रीति रिवाजों के साथ शादी करने की इच्छा ने जन्म लिया। उन्होंने इसके बारे में अपने ब्वॉयफ्रेंड मारियो से भी बात की। इसके बाद दोनों ने भारत में शादी करने का फैसला किया। होली के अवसर पर इस शादी का प्लान किया गया ताकि वह हिंदू रिति रिवाज के अनुसार शादी के साथ होली के त्योहार का आनंद ले सकें।
यह वीडियो भी देखें
विवाह समारोह में पंडित ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार वर-वधू के हाथों पर मेहंदी लगाकर 'हथवेला' की रस्म करवाई। इसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ सात फेरे संपन्न कराए गए, जिसमें प्रत्येक फेरे के महत्व को पंडित ने विस्तार से समझाया। इसके बाद गाइड हितेश सिंह ने इन वचनों का फ्रेंच भाषा में अनुवाद कर बताया, जिससे दोनों काफी खुश नजर आए। उदयपुर की पिछोला झील किनारे स्थित एक हवेली में हिंदू रिति रिवाज से शादी करने वाले फ्रेंच जोड़े की इस शादी के कई युवा साक्षी बने।
Updated on:
14 Mar 2025 04:36 pm
Published on:
14 Mar 2025 02:07 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
