
मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. देश में विकास के दावे फेल हो गए हैं, विकास के काम ठप पड़े हैं, समेकित विकास नहीं हुआ है, अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी क्रेज खत्म हो गया है इसलिए जयपुर में 7 जुलाई को पीएम का कार्यक्रम भी सरकारी खर्च पर कर रहे हैं। यह बात उदयपुर में मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. गिरिजा व्यास ने कहा कि मोदी का क्रेज बताने के लिए सरकार को भीड़ जुटाने के लिए सरकारी तंत्र का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं के नाम पर भीड़ जुटा रहे हैं उन योजना का लाभ भी उतने लोगों तक नहीं पहुंचा है और अब एेसे में मोदी के लिए सरकारी खर्च से भीड़ जुटाई जा रही है।