21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Udaipur Thokar Choraha: उदयपुर शहरवासियों के लिए गुड न्यूज, ठोकर चौराहे की बदल रही सूरत, मिलेगी जाम से राहत

Udaipur Thokar Choraha: उदयपुर शहर के व्यस्त ठोकर चौराहे की सूरत बदलने जा रही है। रोज हजारों वाहनों के दबाव से जाम झेल रहे इस चौराहे पर बड़ा सुधार कार्य शुरू हो गया है।

2 min read
Google source verification
Good News for Udaipur Residents Thokar Choraha Set for Makeover Traffic Congestion Relief Expected

Udaipur Thokar Choraha

Udaipur Thokar Choraha: उदयपुर शहर के सबसे व्यस्त और जामग्रस्त चौराहों में शामिल ठोकर चौराहा को अब नया रूप दिया जा रहा है। लंबे समय से ट्रैफिक जाम से परेशान शहरवासियों और पर्यटकों को राहत देने के लिए उदयपुर विकास प्राधिकरण ने व्यापक सुधार कार्य शुरू कर दिए हैं।

यह चौराहा शहर के प्रमुख मार्गों को जोड़ता है। इसलिए यहां रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर, पानी की पाइप लाइन, केबल और नाले जैसी यूटिलिटी आने से संकरी हो गई थी। इससे यहां पर आए दिन जाम लग जाता था। जनता की लगातार मांग के बाद जिला प्रशासन ने स्थायी समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद सिटी मोबिलिटी प्लान के तहत चौराहे के विकास का कार्य शुरू किया गया है।

इसलिए लगता था जाम

ठोकर चौराहे की सबसे बड़ी समस्या सड़क मार्गाधिकार में आ रही कई तरह की यूटिलिटी थी। बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर, पानी की पाइप लाइन, केबल लाइन और नाले के कारण सड़क का हिस्सा काफी संकरा हो गया था। इसके चलते यहां चारों दिशाओं से आने वाले वाहनों का दबाव बढ़ जाता था।

खासकर सुबह-शाम जाम की स्थिति बन जाती थी। कई बार वाहन चालकों को इस चौराहे को पार करने में 10 से 15 मिनट तक लग जाते थे। जाम के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ उदयपुर घूमने आने वाले पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

क्या-क्या बदलेगा

  • करीब 200 मीटर क्षेत्र में बिजली के पोल हटाकर अंडरग्राउंड केबल बिछाई जा रही है।
  • रेलवे हॉस्पिटल के पास लगे चार ट्रांसफार्मर पोल को भी शिफ्ट किया जा रहा है।
  • नगर निगम की ओर से रेलवे हॉस्पिटल के पास नाले की कवरिंग का काम किया जा रहा है।
  • अतिरिक्त भूमि मिलने पर स्लिप लेन का निर्माण होगा, इससे वाहन बिना रुके मोड़ ले सकेंगे।
  • जलदाय विभाग की पाइप लाइन और वाल्व भी शिफ्ट किए जाएंगे।
  • चौराहे पर डिवाइडर निर्माण और सड़क का डामरीकरण किया जाएगा।

आसपास के इलाकों को भी मिलेगा फायदा

इस विकास कार्य के पूरा होने के बाद ठोकर चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा। स्लीप लेन बनने से वाहन सीधे गुजर सकेंगे और चौराहे पर रुकने की स्थिति कम होगी। इसका फायदा आसपास के क्षेत्रों की सड़कों को भी मिलेगा, जहां अक्सर जाम का असर पहुंच जाता था।

प्राधिकरण के अनुसार, सभी यूटिलिटी शिफ्टिंग और सड़क निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद ठोकर चौराहे पर ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। शहरवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी बड़ी राहत मिलेगी।