
सनातन धर्म सेवा समिति की ओर से विजया दशमी महोत्सव में सहयोग करने वालों का किया सम्मान
उदयपुर . बिलोचिस्तान पंचायत के तत्वावधान में सनातन धर्म सेवा समिति की ओर से विजया दशमी महोत्सव में सेवा सहयोग करने वालों का सम्मान सनातन मंदिर शक्तिनगर में आयोजित समारोह में किया गया।
सेवा समिति संयोजक गुरमुख कस्तुरी ने बताया कि मुख्य अतिथि भीमनदास तलरेजा थे। अध्यक्षता राजस्थान सिन्धी अकादमी अध्यक्ष हरीश राजानी ने की। आशीर्वचन समाज के संत कुमार ने दिया। महासचिव विजय आहुजा ने बताया कि शोभायात्रा में शामिल झांकियों में प्रथम स्थान प्राप्त खानपुर सिन्धी पंचायत, द्वितीय स्थान पर सनातन क्रिकेट और तृतीय स्थान पर नारायण सेवा संस्थान की झांकी रही। प्रतिनिधियों को पंचायत प्रमुखों की ओर से सम्मानित किया गया। इसके अलावा विजयदशमी कार्यक्रम के उद्घोषक दुर्गेश चान्दवानी, कुलदीप चतुर्वेदी का सम्मान किया गया। बिलोचिस्तान पंचायत अध्यक्ष नानक राम कस्तुरी ने विचार रखे। विशिष्ट अतिथि मोहन गुरानी, मदन कटारिया, प्रताप राय चुघ थे। हरीश तलरेजा, शिवलदास तलरेजा, राधेश्याम पब्बुन, मुरली राजानी, किशन वाधवानी, भगवान छाबड़ा, सुखराम बालचन्दनी, जयपाल साधवानी, लक्ष्मण बजाज, जगदीश बजाज, अशोक मन्दवानी मौजूद थे। संचालन दिनेश कटारिया ने किया।
Updated on:
31 Oct 2018 12:53 pm
Published on:
31 Oct 2018 12:53 pm
