
सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत हीर सिसोदिया ने राजस्थानी गीत ‘धरती धोरा री.....’ पर नृत्य से की

नगर निगम के दीपावली मेला-2018 के दूसरे दिन सोमवार को स्थानीय प्रतिभाओं ने एक से बढकऱ एक शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया

नगर निगम के दीपावली मेला-2018 के दूसरे दिन सोमवार को स्थानीय प्रतिभाओं ने एक से बढकऱ एक शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया

चहक जारोली ने शिव तांडव नृत्य, काजल राव ने ‘तुझे याद कर लिया है....’, जितेंद्र सालवी के जीडीसीए ग्रुप ने गर्ल स्टोरी कंटेंपरेरी डांस प्रस्तुत किया जिस पर दर्शक भी झूम उठे

हिमांशु शर्मा ने ‘भागे रे मन कहीं....’, आशीष शर्मा ने ‘बरसो रे मेघा-मेघा...’, प्रथमेश सुर्वे ने ‘बोले रे पपीहरा...’, रजत मेहता के ‘गुलाबी आंखें....’, किरण जोशी ने ‘गली में आज चांद निकला....’ आदि गीत पेश किए।

मेला अधिकारी ने बताया कि मेले में शाम से रात तक खरीदारों की भीड़ रही

मेले में आने वाले लोगों ने जमकर खरीदारी की और झूलों का आनंद लिया

हल्की गुलाबी ठंडक ने मेले का मजा और बढ़ा दिया जिससे मेले में गर्म व्यंजनों की डिमांड बढ़ गई