5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौड़े इसलिए कि भागदौड़ वाली जिंदगी में बीमारी से रहें दूर

icsi वॉंकेथोन/ मैराथन में जुटे प्रतिभागी, आइसीएसआइ संस्थान का 51वां स्थापना दिवस मनाया
less than 1 minute read
Google source verification
दौड़े इसलिए कि भागदौड़ वाली जिंदगी में बीमारी से रहें दूर

दौड़े इसलिए कि भागदौड़ वाली जिंदगी में बीमारी से रहें दूर

उदयपुर. icsi दी इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेके्रटीज ऑफ इंडिया के उदयपुर चैप्टर की ओर से मनाए गए ५१वें स्थापना दिवस के मौके पर शुक्रवार को फतहसागर की पाल पर वॉंकेथोन/ मैराथन का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ताओं ने हिस्सेदारी निभाई। साथ ही स्थानीय शहरवासियों ने भी स्वास्थ्य को लेकर दौड़ में उपस्थित दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएन माहेश्वरी ने जिंदगी में सेहतमंद किस प्रकार रहा जाए। इन विषयों को लेकर प्रतिभागियों का ध्यान आकर्षित किया।
उदयपुर चैप्टर की चैयरपर्सन हीना तलेसरा ने बताया कि आज दी इन्स्टीट्यूट ऑफ कम्पनी सेकेट्रीज ऑफ इण्डिय़ा की स्थापना हुई थी। उसी के उपलक्ष्य में पूरे भारत वर्ष में 51वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। मौके पर उदयपुर चैप्टर की ओर फतहसागर की पाल पर वॉंकेथोन/मैराथन का आयोजन सुबह 7 बजे हुआ। कार्यक्रम का मुख्य नारा जिंदगी की भागदौड़ के बीच आम आदमी को सेहतमंद रहने से जुड़ा था। चैप्टर सचिव मोहित वानावत ने बताया कि वॉंकेथोन/मैराथन में उदयपुर संभाग के मेम्बर्स व छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सभी मेम्बर्स एवं छात्र छात्राओं ने फतह सागर पाल के वहां पदचाप किया। icsi कार्यक्रम में पवन तलेसरा, महिपाल सिंह सोलंकी, गगन पाल सिंह छाबड़ा, विमल टाक, हंसराज बोहरा, के.के. सहलोत, सूर्यप्रकाश मोड, असमा शेख एवं अन्य मौजूद थे।