5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर के इन आदिवासी परिवारों की जिंदगी में ‘अनेदखी का अंधेरा

बदराणा गांव के मोहम्मद फलासिया के 20 परिवारों को बिजली का इंतजार, शिकायत के बाद भी अनजान बना बैठा है निगम प्रशासन, एक माह से सड़क के बीच में पड़े हैं पोल और बिजली लाइन
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur

उदयपुर के इन आदिवासी परिवारों की जिंदगी में 'अनेदखी का अंधेरा

उदयपुर/ झाड़ोल. प्रदेश में दूरदराज के पहाड़ी इलाकों में आम आदमी तक बिजली पहुंचाने वाले सरकारी दावे यहां उपखण्ड क्षेत्र के बदराणा गांव के मोहम्मद फलासिया में बौने साबित हो रहे हैं। दस्तावेज में खानापूर्ति कर बिजली कनेक्शन बताने वाले इस फले में करीब 20 परिवारों की जिंदगी में निगम के अभियंताओं की अनदेखी का अंधेरा पसरा हुआ है। क्षेत्र के काड़ी फला, तालाब फला और ओटा फला में बीते एक माह से बिजली नहीं आई है। बरसात के दिनों में गुल बिजली नित नई चुनौती दे रही है। अंधेरे में होने वाले संकटों के अलावा स्कूल जाने वाले बच्चों का शैक्षणिक कार्य भी इन खामियों से प्रभावित हो रहा है। गौरतलब है कि अंधड़ के दौरान इस गांव में बिजली पोल गिरने के बाद से निगम के जिम्मेदारों ने व्यवस्था सुधार को लेकर कोई जतन नहीं किया।
यह है मामला
ग्राम पंचायत बदराणा के मोहमद फलासिया में तीन फलों में एक माह 20 घरों में अन्धेरा पसरा हुआ है। करीब माह पूर्व आए अंधड़ के बीच सड़क पर गिरे बिजली के तार और पोल अब भी मौके पर जस के तस पड़े हुए हैं। उपभोक्ताओं के स्तर पर समस्या को लेकर लाइन मैन, कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता से लेकर हर स्तर पर शिकायत की गई। सरपंच के माध्यम से दर्ज शिकायत पर भी किसी ने काम करने का जोखिम नहीं उठाया। अब लोगों में समस्या को लेकर आक्रोश बना हुआ है। अगर, क्षेत्रीय सरपंच प्रकाशचंद डूंगरी की मानें तो उन्होंने व्यक्तिश: भी निगम के अभियंताओं को व्यवस्था सुधार के लिए अपील की थी।

बहाली के प्रयास
सौभाग्य योजना के तहत क्षेत्र में बिजली लाइनें बिछाई गई थी। अंधड़ में गिरी लाइनों की सूचना संबंधित ठेका एजेंसी को दी है। समय रहते लाइनों को दुरस्त कर व्यवस्था बहाली की जाएगी।
आशीष मिश्रा, कनिष्ठ अभियंता, एवीवीएनएल झाड़ोल