5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग की सख्ती…कलक्टर का निरीक्षण, दो बीएलओ को नोटिस

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
election commission of india

विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग की सख्ती...कलक्टर का निरीक्षण, दो बीएलओ को नोटिस

उदयपुर (भीण्डर). विधानसभा चुनाव ड्यूटी को लेकर बडग़ांव व सुंदरपुरा स्कूल में निर्धारित केंद्र पर बीएलओ की अनुपस्थिति के मामले में भीण्डर तहसीलदार ने दोनों बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किए। दूसरी ओर जिला कलक्टर विष्णुचरण मल्लिक ने वल्लभनगर व हींता बीएलओ केंद्र का आकस्मिक दौरा किया। हींता में आवेदनों में मिली कमी को लेकर कलक्टर ने आवश्यक निर्देश दिए।
इससे पहले तहसीलदार भीमसिंह शक्तावत ने बडग़ांव केंद्र के ओमप्रकाश शर्मा व सुंदरपुरा केंद्र के मदनलाल सांसी को कारण बताओ नोटिस जारी कर अनुपस्थिति का कारण पूछा है। चुनावी कायदों के तहत बीएलओ को तीन दिन में इसका जवाब देना होगा। कलक्टर के निरीक्षण के दौरान हींता केंद्र पर रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार शर्मा, विधानसभा चुनाव प्रभारी कैलाश मेघवाल, चुनाव पर्यवेक्षक नरेश मोर बनिया सहित अन्य मौजूद थे।

अंतिम दिन पहुंचे लोग
अदवास. निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के अंतिम तिथि पर रविवार को मेंवल क्षेत्र के अदवास, जावद, सेमाल, नईझर, केवड़ा, अमरपुरा, पलोदड़ा ग्राम पंचायतों के गांवों में स्थापित बीएलओ केंद्र पर लोगों की कतार रही। मतदान सूची पढ़कर सुनाए जाने के बाद लोगों ने नाम जुड़वाए तो कुछ ने मृतकों का नाम हटाने की सिफारिश की। बीएलओ शांतिलाल शर्मा, गमानलाल मीणा एवं अन्य बीएलओ मौजूद थे।

READ MORE : राजस्थान में आदर्श आचार संहिता लागू, पर ये नेताजी बोले- 'किसी भी सूरत में नहीं मानूंगा', जानें क्या है

मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर
धरियावद. रविवार को धरियावद तहसील के 148 मतदान केंद्र पर आयोजित विशेष शिविर में बूथ लेवल अधिकारियों की ओर से नवीन मतदाताओं के नाम जोडऩे सहित अन्य प्रक्रियाओं को पूरा किया गया।

गींगला पसं. खरका पंचायत के मतदान केंद्र राउमावि में मतदाता सूचियों में नाम जोडऩे के नाम पर ६ आवेदन प्राप्त हुए। कई मतदाता सूची में पहले से जुड़ा हुआ खुद का नाम देखकर उत्साहित भी दिखे। बीएलओ खेमराज मेघवाल, खतीराम, जगदीश, और गौतम लाल मौजूद थे।

नहीं पहुंचे आवेदक
लूणदा. इधर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में सुबह ९ से शाम 6 बजे तक आयोजित शिविर में बीएलओ दिनेश पाण्डेय व दशरथ धाकड़ की उपस्थिति के बावजूद एक आवेदक मौके पर नहीं पहुंचा।