5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Isha Ambani Wedding : दिखेगा राजस्थानी रंग, मंगाए गए विशेष इत्र-फुलेल, विशेष प्रशिक्षित गोताखोर भी आएंगे….

Isha Ambani Wedding
2 min read
Google source verification
isha ambani

Isha Ambani Wedding : शाही शादी में दिखेगा राजस्थानी रंग, मंगाए गए विशेष इत्र-फुलेल, विशेष प्रशिक्षित गोताखोर भी आएंगे....

उदयपुर. जोधपुर में प्रियंका-निक, इटली में रणवीर-दीपिका के परिणय सूत्र में बंधने के बाद अब उदयपुर में होने वाले शादी सुर्खियों में है, वह है उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की। 8 से 10 दिसंबर तक होने वाले ईशा अंबानी व आनंद पीरामल के प्री वेडिंग प्रोग्राम के लिए शहर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं।


प्री वेडिंग प्रोग्राम के लिए शहर के पांच सितारा से लेकर कई छोटे-बड़े अन्य होटल्स बुक हो चुके हैं। अंबानी परिवार लेक पैलेस में ठहरेगा, वहीं अन्य मेहमान उदयविलास, ट्राइडेंट, लीला पैलेस, चुंडा पैलेस, शिवनिवास पैलेस आदि में ठहरेंगे। न केवल बॉलीवुड-हॉलीवुड बल्कि पूरी दुनिया से मेहमान आने वाले हैं। ऐसे में उदयपुर शहर 3 दिनों तक पूरी दुनिया में छाया रहने वाला है।

READ MORE : शाही शादी के लिए फिर सुर्खियों में लेकसिटी : मुकेश, नीता व अनंत अंबानी पहुंचे...

विशेष प्रशिक्षित गोताखोर आएंगे
मेहमानों के लिए पिछोला झील में कई नई जेटियां लगाई जाएंगी। पर्यटकों को घूमाने के लिए जो नावें काम में ली जाती हैं, वे भी इन 4 दिनों के लिए बुक हो चुकी हैं। मेहमानों को बोट्स से सुरक्षित होटलों तक लाने-ले जाने के लिए 40 से 60 विशेष प्रशिक्षित गोताखोर मुंबई से आएंगे। 300 मेहमानों की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए 30 हजार लोग लगाए गए हैं। इनमें पार्लर, मेहंदी, एंटरटेनमेंट, परंपरागत तरीके से स्वागत के लिए एजेंसियां हायर की गई हैं।

मंगाए गए विशेष इत्र-फुलेल
नाथद्वारा, उदयपुर व खमनोर के विशेष इत्र-फु लेल की व्यवस्था की गई है। ये देशी फूलों से बनाए जाते हैं जो खास तौर पर श्रीनाथजी के चढ़ाए जाते हैं। ये इंतजाम मेहमानों के स्वागत के लिए किए गए हैं। मेहमानों का स्वागत देश-विदेश के फूलों से किया जाएगा।

आयोजन में दिखेंगे राजस्थानी रंग
अंबानी परिवार ने देशी-विदेशी मेहमानों को राजस्थानी संस्कृति व कलाओं से रू-ब-रू कराने की भी विशेष व्यवस्था की है। होटलों में विशेष स्टॉल्स लगाए जाएंगे जिनमें राजस्थान के हैंडीक्राफ्ट्स, परंपरागत ज्वैलरी तो होंगे ही, वहीं बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर के लोक कलाकार भी मेहमानों का मनोरंजन करेंगे। मेहमानों के साफों के लिए भी स्थानीय साफा कलाकारों को जिम्मा दिया है।