
इसरो के वैज्ञानिक से ब्रह्मण्ड में छिपे रहस्यों को जानने के लिए उत्सुक दिखे विद्यार्थी
उदयपुर/ मावली (निप्र). ISRO scientist भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. राजमल जैन ने मावली कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली जंक्शन एवं जवाहर नवोदय विद्यालय मावली में टॉक शो को सम्बोधित किया। जैन ने 'सौ वर्ष-एक आकाश तलेÓ एवं 'एस्ट्रोनॉमी डे इन स्कूल्सÓ कार्यक्रम के तहत मावली के विद्यालयों में खगोलीय विषयक पर वार्ताएं दी। प्रधानाचार्य उदयलाल पालीवाल ने बताया कि डॉ. राजमल कोठारी कस्बे के राउमावि मावली में प्रात: साढ़े 10 बजे पहुंचे। यहां विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को जलवायु परिवर्तन विषयक पर विस्तृत वार्ता प्रस्तुत की। इससे विद्यार्थियों की जलवायु एवं मौसम से सम्बंधित काफी जिज्ञासाओं का मौके पर ही समाधान हुआ। विद्यार्थियों ने जैन से अंतरिक्ष सम्बंधित अनेक प्रश्न पूछे तथा अपनी समस्या का समाधान पाया। इसके बाद जवाहर नवोदय विद्यालय मावली में भी टॉक शो हुआ, जिसमें प्राचार्य डॉ. महबूब अली ने उनका स्वागत किया। साइंटिस्ट जैन ने मिशन मून विषयक पर तर्कसंगत वार्ता प्रस्तुत की। चंद्रमा से जुड़ी प्रत्येक जानकारी विद्यार्थियों से साझा की। इस दौरान अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश सिंह राव व उपजिला शिक्षा अधिकारी विजय सारस्वत मौजूद थे। वैज्ञानिक जैन 100 से अधिक देशों की यात्रा कर चुके हैं। उन्हें एशिया का पहला इन्टरनेशन यंग अस्ट्रोनॉमिस्ट पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। isro scientist साथ ही भविष्य में अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले उपग्रह जैसे मिशन में भी डॉ. जैन काम कर रहे हैं।
Published on:
12 Nov 2019 06:00 am
