5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम व सांसद दीयाकुमारी आज उदयपुर में

नगर निगम चुनाव 2019
less than 1 minute read
Google source verification
केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम व सांसद दीयाकुमारी आज उदयपुर में

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम व सांसद दीयाकुमारी आज उदयपुर में

उदयपुर. नगर निगम चुनाव को लेकर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मंगलवार को उदयपुर आएंगे। चुनाव प्रभारी प्रमोद सामर ने बताया कि मंगलवार प्रात: 11 बजे शोभागपुरा स्थित अशोका ग्रीन पैलेस में एसटी मोर्चा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दूसरी तरफ दोपहर 3 बजे महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा जिसमें राजसमंद सांसद दीया कुमारी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला उदयपुर की आगामी 14
नवम्बर को वाहन रैली को लेकर बैठक भाजयुमो के शहर जिलाध्यक्ष गजेन्द्र भण्डारी की अध्यक्षता में पटेल सर्कल स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, युवा मोर्चा प्रभारी गौरव शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ थे। जिला मिडिया प्रभारी बी.एल. डांगी ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला उदयपुर की ओर से 14 नवम्बर 2019 को एक विशाल दुपहियां वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है जो कि दोपहर 3 बजे नगर निगम प्रांगण से प्रारम्भ होकर बापूबाजार, सुरजपोल, अस्थल मंदिर, मुखर्जी चौक, सिंधी बाजार, घण्टाघर, हाथीपोल, चेटक, कोर्ट चौराहा, शास्त्री सर्कल, शक्ति नगर होते हुए पुनः नगर निगम में आकर समाप्त होगी। बैठक में भाजयुमो शहर जिला महामंत्री मोहन गुर्जर, गोपाल जोशी, रणजीतसिंह दिगपाल, विरेन्द्रसिंह सिसोदया, सन्नी, पोखरना, ओम पारीक, ओम टांक, नरपतसिंह गहलोत, कमलेश प्रजापत, हेमन्त दया, सुरेन्द्र पालीवाल, शंकर चौहानर्, मोहित सनाढ्य, दीपकसिंह, नरेश मेघवाल मण्डल अध्यक्ष नितिन जैन, कुन्दन चौहान, महेन्द्र भगोरा, वैभव भण्डारी, महेश नागदा, रजत सोनी, महेशपुरी गोस्वामी आदि उपस्थित थे।