5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जगदीश मंदिर में मिनी स्कर्ट-बरमुडा पहनकर गए तो दर्शन नामुमकिन, जानें से पहले पढ़ लें क्या है पहनना

Jagdish Temple Udaipur उदयपुर में ऐतिहासिक जगदीश मंदिर में ड्रेसकोड लागू हो गया है। अब सावधान हो जाएं, पहले ड्रेसकोड़ को पढ़ लें नहीं तो मंदिर में प्रवेश मिलना मुश्किल होगा।

2 min read
Google source verification
jagdish_temple.jpg

उदयपुर में ऐतिहासिक जगदीश मंदिर

Jagdish temple New arrangement उदयपुर के जगदीश मंदिर के लिए ड्रेसकोड लागू हो गया है! मन्दिर मंडल ने नई व्यवस्था लागू की है। नई व्यवस्था के तहत अब छोटे कपड़े पहन कर मंदिर के अंदर आने पर प्रतिबंध होगा। सभी श्रद्धालुओं की जानकारी के लिए मन्दिर मंडल ने पोस्टर और सूचना बोर्ड पर नए नियमों का जिक्र किया है। जिसमें यह निर्देश दिया गया है कि मन्दिर में लड़के और लड़कियां को छोटे कपड़े पहन कर आने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। और वह सभी भगवान का दर्शन न कर सकेंगे। भक्तों से अपील की गई है कि वे सनातन धर्म की संस्कृति का पालन करें। उधर, इस मामले से देवस्थान विभाग अनजान है। मेवाड़ के मंदिरों में इस तरह के नियम लागू करने का संभवत: यह पहला मामला है।



मंदिर करेगा इंतजाम

मन्दिर मंडल देशी ही नहीं विदेशी पर्यटकों को इस नए नियम की जानकारी से रुबरू करा रहा है। मंदिर मंडल बताया है कि शॉर्ट कपड़ों की जगह धोती, कुर्ता और फुल स्लीव्स के कपड़े का इंतजाम किया गया है। अगर भूलवश कोई आ जाता है तो उसे इन कपड़ों का पहनने के लिए दिया जाएगा। फिर उसके बाद उन्हें मंदिर में प्रवेश मिलेगा।

यह भी पढ़े - राजस्थान के मुख्य सचिव और एमडीएम अस्पताल अधीक्षक को एनएचआरसी का नोटिस

दर्शन करना है तो छोटे कपड़े न पहनें

बताया जा रहा है कि धर्मोत्सव समिति, रथयात्रा समिति, पुजारी परिषद की बैठक में यह निर्णय लेने के बाद ही जागरुक करने के पोस्टर लगाए हैं। जगदीश और बोहरा गणेश मंदिर में अब शॉर्ट टी-शर्ट, शॉर्ट जींस, बरमुडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट पहनकर आने पर प्रवेश नहीं मिलेगा। तो अलर्ट हो जाएं।

यह सिर्फ एक पहल है - पुजारी

जगदीश मंदिर के पुजारियों का कहना है कि हिंदू संस्कृति का पालन करने और जागरूकता के लिए यह फैसला लिया गया है। यदि कोई छोटे कपड़े पहनकर आ भी गया तो उसे समझाया जाएगा, दर्शन से नहीं रोका जाएगा। मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर नहीं आने की अपील की गई है। यह सिर्फ एक पहल है।

पोस्टर में क्या लिया है जानें

जगदीश मंदिर के पुजारियों ने बताया है कि भक्तों को जागरूक करने के लिए पोस्टर जारी किया गया है। इसमें लिखा है... सभी भक्तों को सूचित किया जाता है कि श्री जगदीश मंदिर परिसर में शॉर्ट टी शर्ट, शॉर्ट जींस, बरमुंडा, मिनी स्कर्ट, नाइट सूट आदि पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कृपया इस नियम का विशेष ध्यान रखें। ऐसा करने पर मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा।

मेरी जानकारी में नहीं - कलक्टर उदयपुर

कलक्टर उदयपुर ताराचंद मीणा का कहना है कि पोस्टर लगाना मेरी जानकारी में नहीं है। मंदिर देवस्थान विभाग के अधीन है। विभाग की ओर से निर्देश नहीं दिए गए, फिर भी पोस्टर लगा है तो सही नहीं है।

देवस्थान विभाग ने नहीं लगाए पोस्टर - जतीन गांधी

सहायक आयुक्त देवस्थान जतीन गांधी का कहना है कि देवस्थान विभाग की ओर से पोस्टर नहीं लगाया गया है। न ही सरकार से ऐसे निर्देश प्राप्त हुए हैं। विभागीय टीम भेजकर जांच करवाई जाएगी।

जनभावना के अनुसार लगाए हैं पोस्टर - धर्मोत्सव समिति अध्यक्ष

धर्मोत्सव समिति अध्यक्ष दिनेश मकवाना ने कहा, जनभावना के अनुसार पोस्टर लगाया है। अंग प्रदर्शन और अमर्यादित रहन- सहन से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। प्रवेश के नियम होने चाहिए।

यह भी पढ़े - जयपुर के डिप्टी मेयर भेज रहे हैं जनता को रोजाना हजारों पोस्टकार्ड, आखिर माजरा क्या है?