19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: यहां विपक्षियों ने नहीं भाजपाइयों ने खुद खींची एक-दूसरे की टांग, खूब लिए मजे… जानिए पूरा मामला

फलासिया में हुई भाजपा की मण्डल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता
2 min read
Google source verification
kabaddi competiton

फलासिया. भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में बूथ से राष्ट्रीय स्तर तक करवाई जा रही पण्डित दीनदयाल उपाध्याय कबड्डी प्रतियोगिता - खेलेगा युवा जीतेगा भारत के तहत शुक्रवार को फलासिया के कुण्डला खेल मैदान पर मण्डल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष रतन लाल गुर्जर ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो अध्यक्ष भेरूलाल प्रजापत मौजूद रहे । इनके अलावा कार्यक्रम में मण्डल महामंत्री फतु भाई पटेल, पंचायत समिति नेता प्रतिपक्ष भोपाल सिंह शक्तावत, फलासिया सरपंच पूनम चंद, पूर्व मण्डल अध्यक्ष धुला राम भगोरा, कालू लाल पटेल, भाजयुमो नेता लोकेन्द्र सिंह शक्तावत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे । उद्घाटन के पश्चात अतिथियों द्वारा खिलाडि़यों का परिचय लिया गया । परिचय के पश्वात प्रतियोगिता प्रारंभ की गई जिसमें शारीरिक शिक्षक मावाराम व रमेश कुमार ने रेफरशिप करते हुए प्रतियोगिता करवाई । प्रतियोगिता में कुल आठ बूथों की टीमों ने भाग लिया ।

READ MORE:उदयपुर मेें स्वाइन फ्लू की फिर दस्तक, दो मरीजों ने बढ़ा दी चिकित्सालय प्रशासन की चिंताएं

सराड़ा . थाना क्षेत्र के पाल सैपुर में गुरुवार को कुएं में डूबने से बालिका की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार 10 साल की प्रियंका मीणा पाल सैपुर में घर से स्कूल के लिए निकली थी। दो छोटी बहनें भी साथ थी, जिन्हें खेत पर छोडऩा था। रास्ते में अपने ही खेत पर कुएं में पानी पीने उतरी प्रियंका पैर फिसलने से अंदर गिर पड़ी। मदद के लिए बच्चियों के शोर पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण पहुंचे। तुरंत बच्ची की तलाश शुरू की गई। करीब एक घंटे बाद शव निकाला जा सका। प्रियंका को कुछ ही देर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया कि प्रियंका राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेेतरी फला में पांचवीं की छात्रा थी।