4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : यहां कमल स्वराज यात्रा में भाजपा से दावेदारी कर रहे मेनारिया ने दिखाई ताकत

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
kamal swaraj yatra

VIDEO : यहां कमल स्वराज यात्रा में भाजपा से दावेदारी कर रहे मेनारिया ने दिखाई ताकत

हेमन्त आमेटा/उमेश मेनारिया. उदयपुर. मेवाड़ की सबसे बड़ी हॉट सीट के रूप में जाने पहचाने जाने वाली वल्लभनगर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी वल्लभनगर द्वारा कमल स्वराज वाहन रैली वल्लभनगर के छापरमान खेल मैदान से प्रातः 11 बजे रवाना हुई। रैली का नेतृत्व एवं भाजपा से दावेदारी कर रहे भाजपा वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी गणपत लाल मेनारिया अपनी ताकत दिखाई। मेनारिया के नेतृत्व में हजारो की संख्या में मोटरसाइकिलों व कारों के साथ विशाल वाहन रैली शनिवार को प्रात 11 बजे पार्टी विस्तारक अवधेश व्यास, आकाश वागरेचा, धनराज अहीर, प्रकाश जैन द्वारा हरी झंडी देने के बाद तहसील कार्यालय से वल्लभनगर के मुख्य मार्गो से होते हुए भटेवर पहुंंची। इसके बाद रैली खरसाण खेरोदा, अमरपुरा, बाँसडा, केदारिया, भींडर होते हुए कानोड़ पहुची। इस दौरान विभिन्न गांवो व कसबो से भी कार्यकर्ता बाइक लेकर रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान सभी कार्यकर्ता झंडे, टोपी, गले में दुप्पटे डालकर वाहन रैली प्रतिनिधित्व कर रहे थे। वही भाजपा प्रभारी मेनारिया ने गांवो-कसबो के प्रमुख चौराहों पर ग्रामीणों का अभिवादन किया। कमल स्वराज यात्रा के रूप में विशाल वाहन रैली में विधानसभा के हर एक बूथ से कार्यकर्ता शामिल हुआ। विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता को देखते हुए वल्लभनगर रिटर्निंग अधिकारी के निर्देश पर चुनाव निगरानी दल ने रैली के दौरान वीडियोग्राफी के जरिये नजर बनाई रखी। साथ ही वल्लभनगर, खेरोदा थाना पुलिस का जाप्ता रैली के साथ तैनात रहा।