5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बजरी माफियाओं का गढ़ बन गई यह नदी..पंचनामे तक सिमटे अफसर

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
gravel mafia

8 trucks full of illegal gravel caught in Dudu

शंकर पटेल/ गींगला . सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद खरका नदी क्षेत्र से अवैध बजरी परिवहन जारी है। खरका नदी बजरी माफियाओं का गढ़ बन गई है और पुलिस-प्रशासन स्थाई समाधान नहीं निकाल पा रहे हैं। लिहाजा हर रोज बड़ी तादाद में बजरी परिवहन हो रही है, लेकिन खान विभाग महज पंचनामा बनाने तक ही सीमित है।

कुराबड़ थाना पुलिस ने बुधवार रात नाकाबंदी कर 9 ट्रैक्टर मय ट्रॉली जप्तकर किए। थानाधिकारी मदनसिंह के नेतृत्व में पुलिस ने रात को कुराबड़-उदयपुर मार्ग पर सुरों का गुड़ा व माल की टूस के यहां नाकाबंदी की। अवैध बजरी से भरे वाहनों को रूकवाया। दोनों ही स्थानों पर 8 ट्रैक्टर जप्त किए। पुलिस को देख वे लोग भाग छूटे, जो बजरी भरे वाहनों की निगरानी के लिए साथ चल रहे थे। सभी वाहनों को कुराबड़ थाने में रखवाया गया। खान विभाग को सूचना दी। विभाग के आवेश माथुर ने पंचनामा बनाया। इधर, कुराबड़ चौकी प्रभारी एएसआई गुलाबसिंह ने कुराबड़- बंबोरा मार्ग पर बजरी से भरा लावारिस ट्रैक्टर को जप्त करते हुए चौकी पर रखवाया।

READ MORE : मासूम भाई बहन को बंधुआ मजदूरी से मुक्त करवाने की गुहार के लिए छह घंटे तक बाहर बैठा रहा भाई...

चालक के खिलाफ प्रकरण
पुलिस ने मंगलवार रात को जगत क्षेत्र से अवैध बजरी परिवहन करते डम्पर के चालक माना का फला निवासी कालूलाल पुत्र प्रताप भील के खिलाफ धारा 379 व एमएमआरडी एक्ट 1957 व आरएमएमसीआर 2017 के नियम 54 व 60 के तहत प्रकरण दर्ज किया।


इनका कहना...

एसपी के निर्देश पर अवैध बजरी खनन व परिवहन करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। पिछले दिनों 25 ट्रैक्टर व तीन डम्पर जप्त किए गए। माइनिंग विभाग को सूचना देकर प्रकरण दर्ज करवाए गए।
मदनसिंह, थानाधिकारी, कुराबड़