5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मवेशियों के शवों को देखकर बिफरे एसडीओ, ग्राम सचिव की लगाई फटकार

सफाई खामियों को लेकर जताई नाराजगी
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur

मवेशियों के शवों को देखकर बिफरे एसडीओ, ग्राम सचिव की लगाई फटकार

उदयपुर/ भटेवर. ग्राम वल्लभनगर में रूपावली मार्ग पर नदी किनारे करीब 10 दिन से पड़े मृत मवेशियों के निस्तारण में हो रही देरी से खफा वल्लभनगर उपखण्ड अधिकारी गोपाल परिहार ने ग्राम विकास अधिकारी को फटकार लगाई। साथ ही मृत मवेशियों के शवों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय उपखण्ड अधिकारी परिसर में स्थित विभिन्न ऑफिस जैसे तहसीलदार वल्लभनगर, पुलिस उपअधीक्षक वृत वल्लभनगर तथा उपकोषाधिकारी कार्यालय वल्लभनगर परिसर में सफाई व्यवस्था नियमित सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। ग्राम विकास अधिकारी को दो सफाई कर्मचारी नियमित तौर पर भी लगाने को कहा गया। इधर, ग्राम पंचायत सरपंच रूपगिरी गोस्वामी ने कहा कि मृत मवेशियो के निस्तारण का काम पंचायत का नहीं है। फिर भी लोगों की ओर से मृत मवेशियों के शव सार्वजनिक स्थान पर डाले जा रहे हैं। ऐेसे लोगों को नोटिस देकर पाबंद किया जाएगा। उपखण्ड कार्यालय परिसर में भी सफाई कराई जा रही है। गौरतलब है कि देश भर में जारी स्वच्छता अभियान के बावजूद उदयपुर की स्थानीय ग्राम पंचायतों के स्तर पर साफ-सफाई को लेकर कभी भी गंभीरता नहीं दिखाई जाती है।