5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नंदी पर सवार होकर महाकाल करेंगे नगर भ्रमण

नंदी पर सवार होकर महाकाल करेंगे नगर भ्रमण सर्वसमाजों की बैठक में शाही सवारी की तैयारियों पर चर्चा
2 min read
Google source verification
mahakal

नंदी पर सवार होकर महाकाल करेंगे नगर भ्रमण

प्रमोद सोनी/ उदयपुर . रानी रोड स्थित (mahakal mandir)महाकालेश्वर मंदिर से 12 अगस्त को महाकाल शाही सवारी के रूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को महाकालेश्वर श्रावण महोत्सव समिति की अगुवाई में सर्व समाज की बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक बालूसिंह कानावत ने की जिसमें सर्वधर्म समाज, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं शिवभक्त ने विचार व्यक्त किए। बैठक में समिति के मुख्य संयोजक रमाकान्त अजारिया एवं सुनील भट्ट, सुन्दरलाल माण्डावत ने शाही सवारी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शाही सवारी 12 अगस्त को अभिजित मुहूर्त में (mahakal mandir)महाकाल मंदिर प्रांगण से निकलेगी। शाही सवारी के दौरान इस बार महाकाल विशालकाय नन्दी पर आरूढ़ होकर भक्तों को दर्शन देंगे। वनवासी अंचल से आदिवासी समुदाय के बड़ी संख्या में सदस्य अपनी परम्परागत वेशभूषा पहनकर शिव की बारात के रूप में गवरी नृत्य करते हुए चलेंगे। प्रन्यास सचिव एडवोकेट चन्द्रशेखर दाधिच ने बताया कि यात्रा के दौरान मेवाड़ के परम्परागत लोक नृत्य, भजन, लोक वाद्य धर्ममय वातावरण बनाएंगे। अमरनाथ सेवा समिति की ओर से दिल्ली के कलाकार शिव नृत्य करेंगे।

शिव विग्रह पर होगी रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा

विभिन्न समाज, व संगठनों की ओर से रास्ते में शाही सवारी का गुलाब सहित विभिन्न प्रकार के पुष्पों की वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। शाही भ्रमण के दौरान मुस्लिम की ओर से पलटन मस्जिद के बाहर शाही सवारी का स्वागत किया जाएगा।

महाकाल में महारुद्र पाठ

श्रावण मास में प्रदोष मंडल की ओर से आचार्य भगवान पालीवाल के सान्निध्य में महाकाल मंदिर में श्रावण शुक्ल द्वितीया से द्वादशी तक प्रतिदिन रूद्र पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान शुक्ल यजुर्वेद संहिता से संकलित रूद्र पाठ किया जा रहा है। अनिल आमेटा ने बताया कि यह महारुद्र पाठ विश्व कल्याण व अच्छी वर्षा की कामना से किया जा रहा है। व्यवस्थापक प्रतीक दवे ने बताया कि 100 से अधिक पंडित महारुद्र पाठ कर रहे हैं।