5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी से छेड़छाड़ करने पर टोका तो प‍िता पर कर चाकू से क‍िए ताबड़़तोड़ वार, संदिग्‍धों को ल‍िया ह‍िरासत में

सेमारी थाना क्षेत्र में पुत्री से छेड़छाड़ पर टोकने को लेकर वृद्ध प‍िता पर किया चाकू से हमला, गंभीर घायल वृद्ध की मौत
less than 1 minute read
Google source verification
Knife attack

Knife attack on the boy

सेमारी. क्षेत्र के जाम्बुडा गांव में पुत्री से छेड़छाड़ पर टोकने को लेकर वृद्ध पर चाकू से हमला कर द‍िया ज‍िससेे गंभीर घायल वृद्ध की मौत हो गई।

सीआई श्याम सिंह ने बताया कि मृतक जाम्बुडा निवासी चतरा पुुुत्र राम मीणा की पुत्री जो कि रठोडा विद्यालय में पढ़ाई करती है जिसे डूंगरपुर सदर थाना क्षेत्र टपलाना निवासी सोमेश्वर पुुुत्र पूंंजी लाल मीणा छेड़खानी करता था । दरअसल, हमलावर सोमेश्वर का गांव में कहीं रिश्ता होने के कारण वहां आना जाना होता था। उक्त बात को लेकर बालिका के पिता ने सोमेश्वर को टोका था। बुधवार देर रात जब चतरा आंगन में सो रहा था कि रात 11:00 बजे लगभग दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए युवकों ने आंगन में सो रहे मृतक चतरा पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए। घर के अंदर बैठे पुत्र पत्नी व पुत्रियों द्वारा बाहर निकल कर देखने पर सोमेश्वर पिता पूंजी लाल व उसका साथी नवीन पिता शांतिलाल दौड़ कर भाग रहे थे कि सड़क पर निकलने पर तीन अन्य साथी भी नजर आए। सभी जने दो मोटर साइकिल पर सवार होकर भाग गए। मृतक के परिजन व पड़ोसी चतरा को लेकर सेमारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे सेमारी थाना पुलिस ने मृतक के पुत्र ललित की रिपोर्ट के आधार पर भादस धारा 143,460, 302 में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों को रातों-रात हिरासत में लिया तथा तीन अन्य जो कि रात होने के वक्त पहचान नहीं हो पाई की तलाश जारी है। मृतक का शव सेमारी अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा । सराड़ा डिप्टी हीरालाल राजक भी सेमारी पहुंच और मामले की जानकारी ली। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को उचित कार्यवाही करने को लेकर आश्वस्त किया।