6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MODI@UDAIPUR: गृहमंत्री कटारिया ओर पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान पत्रकारों से हुए मुखातिब, पीएम मोदी की उदयपुर यात्रा की दी जानकारी

29 अगस्त को उदयपुर में होने वाली आम सभा को लेकर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ओर पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान ने पत्रकारों से शनिवार को वार्ता की।

2 min read
Google source verification
MODI AT UDAIPUR: press conference with home minister gulabchand kataria and PWD minister yunus khan udaipur

उदयपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 29 अगस्त को उदयपुर में होने वाली आम सभा को लेकर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ओर पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान ने पत्रकारों से शनिवार को वार्ता की। गृहमंत्री कटारिया ने बताया कि प्रधानमंत्री करीब 1 बजे उदयपुर पहुंचेंगे ओर 1 घंटे सभा को संबोधित करेंगें। इसके साथ ही नितिन गडकरी भी अपना उद्बोधन देंगे, इसके अलावा विकास कार्यो की प्रदर्शनी लगाई जाएगी जिसका अवलोकन संभवतया मोदी जी करेंगे। खेल गांव में 15 हजार एक सौ करोड़ के विकास कार्यों के शिलान्यास ओर उद्घाटन के बाद प्रधान मंत्री प्रताप गौरव केंद्र भी जा सकते है। इस दौरान प्रधानमंत्री के लंच के लिए एयरपोर्ट, खेल गांव और प्रताप गौरव केंद्र में 3 जगह व्यवस्था रखी गयी है जहाँ भी पीएम को समय होगा वो वहा लंच करेंगे।

प्रताप गौरव केंद्र से पीएम पुनः करीब 4 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान ने कहा कि कोंग्रेस 68 साल में जितना रोड नेटवर्क नहीं बना सकी उससे कही ज्यादा प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में मौजूदा सरकार ने सवा 3 साल में बना कर दिखाया है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, प्रमोद सामर पूर्व प्रदेश मंत्री, शहर और देहात जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, गुणवंत सिंह झाला मौजूद रहे।

गौरतलब है कि राजनीतिक मंच के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहली बार उदयपुर आगमन वर्ष 1989 में हुआ था। वे गुजरात के प्रदेश महामंत्री (संगठन) के तौर पर भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने आए थे। इसके बाद से अब तक वे 9 बार उदयपुर आ चुके हैं। 29 अगस्त को उनका उदयपुर में आगमन 10वीं बार होगा, लेकिन प्रधानमंत्री के तौर पर यह कार्यक्रम पहला होगा। गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर देश में विशेष छवि बनाने वाले नरेंद्र मोदी को उदयपुर ने भी मुख्य अतिथि के तौर पर कई बार सम्मान दिया है। बात राष्ट्रीय स्वयं संघ और भाजपा के कार्यक्रमों की रही हो, लेकिन गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी उदयपुर यात्राएं हमेशा ही चर्चित रही हैं।