4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ठेला जब्तगी के बाद ईओ कार्यालय में हुआ हंगामा

nagar palika अधिशासी अधिकारी कार्यालय पहुंची पीडि़त महिला
less than 1 minute read
Google source verification
ठेला जब्तगी के बाद ईओ कार्यालय में हुआ हंगामा

ठेला जब्तगी के बाद ईओ कार्यालय में हुआ हंगामा

उदयपुर/ भींडर. nagar palika नगर पालिका के अतिक्रमण निरोधक उडऩ दस्ते की कार्रवाई का हंगामा शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी कार्यालय में जमकर गूंजा। दस्ते की कार्रवाई पर पीडि़ता महिला एवं उसके साथियों ने पालिका परिसर में अधिकारियों और जनप्रतिनिधों को जमकर खरी खोटी सुनाई और कई गंभीर आरोप भी लगाए।
हुआ यूं कि दस्ते में शामिल कर्मचारियों ने कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे खड़े एक ठेले को अवैध मानते हुए उसे पालिका परिसर ले आए। इसकी सूचना पर ठेला संचालक महिला पालिका परिसर पहुंची और अधिशासी अधिकारी कार्यालय के बाहर शोर शराबा कर ठेला छुड़ाने के प्रयास करने लगी। बात नहीं बनती देख उसने एक बार मौके पर आग लगाने की धमकी भी दी। मामले में राजनीति तब घुस गई, जब पूर्व पालिकाध्यक्ष गोवद्र्धनलाल भोई ने वर्तमान अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर गरीबों की रोजी रोटी छीनने जैसा गंभीर आरोप लगा दिया। आरोप यह भी था कि ऊंची इमारतों और रसूखदारों के अतिक्रमण पालिका को नहीं दिखते। दूसरी ओर नगर निगम के कार्रवाई दल ने महिला पर गालीगलौच का आरोप लगाया। पालिका स्तर पर नो पार्किंग जोन पर दो सौ रुपए तक जुर्माना वसूलने की सूचना लगी हुई है। nagar palika इस पूरे प्रकरण को लेकर पालिकाध्यक्ष हेमंत साहू और उपाध्यक्ष गिरीश सोनी की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।