5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय दृष्टिहीन क्रिकेट चैम्पियनशिप-2019 : बंगाल ने गोवा को पराजित किया, गुजरात कोे रौंदकर फाइनल में पहुंची केरल

राष्ट्रीय दृष्टिहीन क्रिकेट चैम्पियनशिप-2019 के तीसरे दिन सोमवार को पं. बंगाल ने अपने दूसरे मैच में गोवा को 6 रन से हराया।
less than 1 minute read
Google source verification

उदयपुर

image

Krishna

Dec 02, 2019

राष्ट्रीय दृष्टिहीन क्रिकेट चैम्पियनशिप-2019 : बंगाल ने गोवा को पराजित किया, गुजरात कोे रौंदकर फाइनल में पहुंची केरल

राष्ट्रीय दृष्टिहीन क्रिकेट चैम्पियनशिप-2019 : बंगाल ने गोवा को पराजित किया, गुजरात कोे रौंदकर फाइनल में पहुंची केरल

उदयपुर, राष्ट्रीय दृष्टिहीन क्रिकेट चैम्पियनशिप-2019 के तीसरे दिन सोमवार को पं. बंगाल ने अपने दूसरे मैच में गोवा को 6 रन से हराया। राजस्थान पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है।नारायण सेवा संस्थान के एयरपोर्ट रोड़ डबोक स्थित नारायण दिव्यांग स्पोट्र्स एकेडमी मैदान पर गोवा ने टाॅस जीत पहले गेंदबाजी चुनी तथा पं.बंगाल टीम को बल्लेबाजी को के लिए न्यौता दिया। बंगाल ने पूरे 20 आॅवर खेलते हुए 3 विकेट पर 178 रन बनाकर गोवा को 179 रन का लक्ष्य दिया। बंगाल के कप्तान दिब्येंदु महातो ने 78 बाॅल पर नाबाद 118 रन बनाये साथ ही गोवा के दो खिलाडियों को पैवेलियन भेजा। गोवा की ओर से हरफनमौला खिलाड़ी राहुल डामोर ने विरोधी टीम का 1 विकेट लिया तथा अपनी टीम के लिए 47 बाॅल पर 65 रन का योगदान दिया। गोवा टीमशुरूआत धुंआधार रही। सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी की। बंगाल के कप्तान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई।