4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब सवीना होगा नया थाना, हिरणमगरी सिमटा…सरकार ने जारी किए आदेश

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
news in udaipur

अब सवीना होगा नया थाना, हिरणमगरी सिमटा...सरकार ने जारी किए आदेश

उदयपुर. चोरी, नकबजनी, चेन स्नेचिंग, लूट व सम्पत्ति संबंधी अपराधों में सुर्खियों रहने वाला 30 किलोमीटर तक फैला हिरणमगरी थाना अब महज 6 से 7 किलोमीटर में सिमट गया। राज्य सरकार ने सोमवार को एक आदेश जारी कर हिरणमगरी व गोवद्र्धनविलास थाने की सीमा से 25छोटे-बड़े इलाकों को तोड़ते हुए सवीना को नया थाना घोषित कर दिया। नया थाना सीआई स्तर का होगा या एसआई स्तर का, यह अभी तय नहीं हो पाया लेकिन शहर में सबसे 'हॉटÓ थाना यही कहलाएगा। क्षेत्रफल के हिसाब से प्रतापनगर थाने के बाद शहर में सवीना थाना सबसे लम्बा होगा। क्षेत्रफल,जनसंख्या व अपराध की दृष्टि हिरणमगरी थाना सबसे हॉट थाना था, लेकिन अब सेवाश्रम से लेकर हिरणमगरी सेक्टर-3 के अलावा हाइवे का कुछ इलाका ही इसमें शामिल रहेगा।

सवीना थाने में यह क्षेत्र होंगे शामिल
नए घोषित सवीना थाने में हिरणमगरी थानाक्षेत्र से सवीना, सेक्टर-७, सेक्टर-९, लालमगरी, पथिक नगर, रजा कॉलोनी, वर्मा कॉलोनी, आरके पुरम, गोकुल विलेज, तितरड़ी, बिलिया, फांदा, धोल की पाटी, डाकन कोटड़ा, हल्दूघाटी व एकलिंगपुरा व गोवद्र्धनविलास से बरकत कॉलोनी, सविना खेड़ा, सेक्टर-11, सेक्टर-13, गोविंदनगर, रामसिंह जी की बाड़ी, सेक्टर-14 (हाउसिंग बोर्ड को छोड़कर) रोशन कॉलोनी व नई बस्ती क्षेत्र को शामिल किया गया है।


हिरणमगरी थाने का कम हुआ भार

- उदयपुर की आबादी 5.50 लाख
- शहर की एक तिहाई जनसंख्या हिरणमगरी में निवासरत - करीब 2 लाख

- थाने का क्षेत्रफल करीब-25 से 30 किलोमीटर
- संभाग में सर्वाधिक दर्ज होने वाले मुकदमों की संख्या-करीब 750 सालाना

- सर्वाधिक छात्र- करीब 25 हजार
- सर्वाधिक कॉलेज- करीब 40


सरकार ने यह दिया आदेश

दंड प्रकिया संहिता 1973 (1974 केन्द्रीय अधिनियम-2) की धारा 2 के खंड (एस) के अनुसरण मेंं राजस्थान सरकार ने उदयपुर में नया पुलिस थाना सवीना घोषित कर कई क्षेत्र व गांवों को उनके वर्तमान थानों से हटाकर नए थाने में स्थानांतरित किया है।

READ MORE : छात्रसंघ चुनाव : चुनावी रण की तैयारी में महारथी,दोनों बडे़ छात्र दलों की तैयारी पूरी...बस अब तिथि का इन्तजार


राज्य सरकार की ओर से सवीना नया थाना बनाया गया है। अभी प्रशासनिक स्तर पर यहां लगने वाले अधिकारी, भवन के बारे में कार्रवाई चल रही है।

कुंवर राष्ट्रदीप, पुलिस अधीक्षक