6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उदयपुर
video : महिला सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्‍ताव पास, 7 में से 6 वार्डपंचों ने समर्थन में द‍िया वोट
Play video

video : महिला सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्‍ताव पास, 7 में से 6 वार्डपंचों ने समर्थन में द‍िया वोट

गोगुंदा स्थित छाली सरपंच के खिलाफ अविश्वास पारित हो गया है।
Google source verification

उदयपुर . शहर केे गोगुंदा स्थित छाली सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्‍ताव पारित हो गया है। जानकारी के अनुसार महिला सरपंच थावरी देवी के खिलाफ लाए अविश्वास प्रस्ताव को 7 में से 6 वार्डपंचों ने समर्थन में वोट कर दिया। अविश्वास प्रस्ताव की वाेटिंग के समय पंचायत स्थित अटल सेवा केन्द्र मेंं भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

चुनाव अधिकारी ने अविश्‍वास के प्रस्ताव को लेकर मतदान करवाया। इसके बाद अविश्वास पास होने पर विरोधियों में खुशी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि महिला सरपंच कांग्रेस समर्थित थी जिससे भाजपाई इस मौके को भुनाने में लगे रहे। सरपंच के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्ताव लाने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं।