
उदयपुर . पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज मंगलवार को धनतेरस से हुआ। पर्व की शुरुआत होने से विद्युत निगम ने विद्युत कटौती नहीं की लेकिन दीपावली के दूसरे दिन बिजली कटौती हुई, इसको लेकर संशय की स्थिति कायम थी कि दीपों का त्योहार कहीं अंधेरे में तो नहीं मनेगात्र लेकिन विद्युत निगम ने खुशखबरी देते हुए विद्युत कटौती नहीं करने का निर्णय किया है। एक आदेश जारी कर विद्युत निगम ने अगले आदेश तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत कटौती नहीं करने की बात कही है।
इधर, विद्युत कटौती से पानी की समस्या भी गहरा रही थी, जो कटौती बंद होने के साथ ही दूर हो जाएगी। विभागीय सूत्रों के अनुसार बिजली का संकट अभी बरकरार है। त्योहारों को देखते हुए मंगलवार को कटौती नहीं करने के आदेश दिए गए। जिला मुख्यालय, नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्र में कटौती नहीं की गई लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्ववत् कटौती की गई जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोग परेशान हुए।
ऐसे प्रभावित होती है पेयजल सप्लाई : जलदाय विभाग की ओर से शहर में सुबह और शाम के समय जलापूर्ति की जाती है। टंकी भरने के लिए पूरे समय बिजली होनी आवश्यक है। कटौती के समय दो से तीन घंटे बिजली नहीं मिलती तो टंकियां अधूरी ही भर पाती है। ऐसे में पेयजल की सप्लाई कम दबाव और कम समय के लिए होती है। इसका सबसे अधिक असर टेल क्षेत्रों में पड़ता है।
हमारे पास आज के आदेश : विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता एसके सिंहा ने बताया कि मंगलवार को शहरी और नगर पालिका क्षेत्रों में बिजली कटौती नहीं करने के निर्देश उच्चाधिकारियों से प्राप्त हुए। ऐसे में बिजली कटौती नहीं की गई। बुधवार को भी बिजली कटौती की गई। लेकिन कटौती ना करने के आदेश के बाद लोगों को राहत मिली है।
Published on:
18 Oct 2017 06:26 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
