6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर में युवकों ने मां के सामने ही बेटी से की ऐसी अश्लील हरकत कि पढ़कर आपके भी उड़ जायेंगे होश, धमकाते हुए बनाया वीडियो और फिर…

उदयपुर . युवकों ने उसकी बेटी और बेटे से मारपीट की और बेटी के साथ जोर जबर्दस्ती का प्रयास किया।
2 min read
Google source verification
Obscene misbehave with girl in front of mother goverdhan vilas udaipur

उदयपुर में युवकों ने मां के सामने ही बेटी से की ऐसी अश्लील हरकत कि पढ़कर आपके भी उड़ जायेंगे होश, धमकाते हुए बनाया वीडियो और फिर…

उदयपुर . गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के सुरू फला की एक विधवा ने बेटी के साथ कुछ युवकों पर शराब के नशे में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। परिवादिया ने एसपी को सौंपे परिवाद में आरोप लगाया कि बुधवार को गांव के ही कुछ अपराधी प्रवृत्ति के युवकों ने उसकी बेटी और बेटे से मारपीट की और बेटी के साथ जोर जबर्दस्ती का प्रयास किया।

आरोपियों ने उसके बच्चों को बंधक बनाकर वीडियो भी बनाया जिसमें धमकाते हुए बच्चों से घर में चोरी करने की बात कहलवाई गई। मारपीट से बच्चों के शरीर पर चोटें भी आई जिस पर पुलिस को शिकायत देकर मेडिकल करवाया गया। परिवादिया ने एसपी से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।


READ MORE: चरवाह से मारपीट, मामला दर्ज, खेत में भेड़ें चराने पर हुआ विवाद
गींगला पसं. कुराबड थाना क्षेत्र के धोलीखेड़ा गांव में ग्रामीणों और चरवाहों के बीच $गुरुवार को भेड़ें खेत में चराने को लेकर आपस में मारपीट हो गई। एएसआई गुलाब सिंह चौहान ने बताया कि डोडायली (जालोर ) निवासी हीरा राम सोमानी ने बम्बोरा चौकी में दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी 100 से अधिक भेंड़े गुड़ली- धोलीखेड़ा क्षेत्र में एक खेत में चर रही थी तभी खेत मालिक एवं अन्य ग्रामीण वहां आ पहुंचे और भेंड़े हटाने की बात करने लगे तभी भेड़ें हटाने के दौरान उन्होंने मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

READ MORE: हज से पहले दी जानकारी
उदयपुर. राजस्थान स्टेट हज कमेटी की ओर से हज 2018 को जाने वाले बोहरा यूथ समाज के हाजियों की रसूलपुरा मस्जिद बोहरावाड़ी में आवश्यक तकनीकी जानकारी दी गई। जिला हज कमेटी संयोजक जहीरुद्दीन सक्का, ट्रेनर सुल्तान बेग मिर्जा,अली असगर, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सलीम शेख मौजूद थे।

बताया कि 7 जुलाई को टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आयड़ स्थित छीपा जमात खाना में हेागा। इधर, अलीपुरा मस्जिद के सदर मोहम्मद इकबाल शेख ने बताया कि जायरिनों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम अलीपुरा मस्जिद में 24 जून की सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चलेगा। हाफिज शफीक रजा व कारी हसन रजा की ओर से यह प्रशिक्षण दिया जाएगा।