5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाय! ये कैसी मजबूरी, पानी और ये दूरी

साकरोदा गांव की कालबेलिया बस्ती का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur

हाय! ये कैसी मजबूरी, पानी और ये दूरी

उदयपुर/ मावली (निप्र). मावली तहसील क्षेत्र के साकरोदा गांव के वार्ड नंबर 2 में पेयजल संकट गहरा रहा है। इसके चलते मजबूर लोगों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि स्थानीय महिलाएं परिवार की प्यास बुझाने के लिए करीब डेढ़ किलोमीटर का सफर तय कर रही हैं।
मौहल्लेवासियों ने बताया कि कालबेलिया बस्ती में लगभग 30 से 40 परिवार हंैै। जलापूर्ति सुविधा के अभाव में तपती दोपहरी में महिलाएं लंबा सफर तय कर पीने का पानी जुटा रही हैं। बावजूद इसके आम जरूरतों के लिए पानी नहीं मिल रहा। स्थानीय समस्याओं को लेकर कई बार सरपंच को सूचित किया गया। बावजूद इसके सरपंच एवं जलदाय विभाग के जिम्मेदारों की ओर से अनदेखी की जाती रही।

कोई नहीं सुनता
परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए डेढ़ किमी दूरी तय कर एक बार में दो घड़े पानी ला रहे हैं। हम गरीबों की समस्या को सुनने वाला कोई नहीं है।
दाखी बाई, ग्रामीण महिला