
students going to school after vacations
भुवनेश पंड्या/ उदयपुर . घर-घर शिक्षा की ज्योत जलाकर हर वर्ग को शिक्षा से जोडऩे वाली राज्य सरकार की उजियारी पंचायत योजना ने जिले में शिक्षा के हाल को दर्पण दिखा दिया है। इसके तहत ऐसी पंचायतों को उजियारी पंचायत की श्रेणी में लेना था, जिसका एक भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित न हो।
योजना के तहत जिले का आंकड़ा पूरे विभाग का मुंह चिढ़ा रहा है। जिले में 544 ग्राम पंचायतें हैं, लेकिन उजियारी पंचायत के लिए केवल 64 पर मुहर लगी है। जिले से उजियारी पंचायत के लिए आवेदन ही केवल 228 हुए हैं। आवेदन के बाद अधिकारियों के दल में आन्तरिक जांच की और इसमें से 64 का चयन किया है।
----
उजियारी पंचायत के मानदंड
1 पंचायत क्षेत्र के 3 से 5 वर्ष के सभी बालक पूर्व प्राथमिक शिक्षा के लिए आंगनबाड़ी में प्रवेशित हो चुके हो।
2 पंचायत क्षेत्र के 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का प्रवेश पहली कक्षा में हो चुका हो।
3 पंचायत क्षेत्र के हाउस होल्ड सर्वे में चिह्नित समस्त अनामांकित व ड्रॉपआउट बच्चों का आयु अनुरूप कक्षा में प्रवेश हो चुका हो।
4 विद्यालय में पहले से अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों का अगली कक्षाओं में प्रवेश हो चुका हो ।
5 कोई विद्यार्थी भी 45 दिन या इससे अधिक अवधि तक अनुपस्थित नहीं रहा है। यदि रहा हो तो उसे आयु के अनुरूप कक्षा में पुन: प्रवेश दिला कर शिक्षण कार्य करवाया जा रहा हों।
6 पीईईओ कार्यालय में पंचायत क्षेत्र के 0 से18 आयु वर्ग के समस्त बच्चों का हॉउस होल्डवार सर्वे किया जाकर रिकॉर्ड संधारित किया गया हो।
------
उजियारी पंचायत का गणित
ब्लॉक ...आवेदन...चयनित
बडग़ांव 14..08
भींडर 13..02
फलासिया 22..04
गिर्वा 17..09
गोगुन्दा 03 00
झाड़ोल 11...01
झल्लारा 03..02
खेरवाड़ा 39...06
कोटड़ा 00...00
कुराबड़ 18...05
लसाडिय़ा 10...01
मावली 16...01
ऋषभदेव 08...05
सायरा 16...00
सलूम्बर 08...07
सराड़ा 21...10
सेमारी 09 03
जो भी उजियारी पंचायत हैं, उसे जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा। फिलहाल जो आवेदन आए थे, इसके आधार पर चयन किया गया है।
नरेश डांगी, डीइओ माध्यमिक उदयपुर
Published on:
04 Sept 2018 05:33 pm
