6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षा विभाग में पद समाप्ति का विरोध,कर्मचारियों ने किया बजट कैंप का बहिष्कार… हुए स्थगन आदेश

ww.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
Google source verification
education department udaipur

शिक्षा विभाग में पद समाप्ति का विरोध,कर्मचारियों ने किया बजट कैंप का बहिष्कार... हुए स्थगन आदेश

उदयपुर: राज्य सरकार द्वारा राज्य के स्कूली शिक्षा विभाग में विभिन्न कार्यालयों के पुनर्गठन में हजारों मंत्रालयिक कर्मचारियों के पद समाप्त करने को लेकर आक्रोशित कर्मचारियों ने जिला बजट केैंप का बहिष्कार किया बहिष्कार को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने बजट कैंप स्थगन के आदेश प्रसारित किये ।शिक्षा विभागीय कर्मचारी समन्वय समिति के महामंत्री कमल प्रकाश बाबेल ने बताया कि सैंकडो कर्मचारी ”कर्मचारी तिराहे” पर एकत्रित हुए और वाहन रैलीके रूप में शिक्षा विभागीय कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष अनिल पालीवाल एवं महामंत्री कमल प्रकाश बाबेल के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम के बजट कैंप स्थल फतह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे और बजट कार्य कर रहे कर्मचारी उन्है देखकर बजट कार्य का बहिष्कार कर बाहर निकल गये, जिसपर बजट प्रभारी ने अन्य आदेश तक बजट कार्य स्थगित करने के आदेश जारी कर दिये, तत्पश्चात् सभी कर्मचारी जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक द्वितीय कार्यालय पहुंचे तो वहां भी कार्य का बहिष्कार कर दिया इसके बाद कर्मचारी जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम कार्यालय पहुंचे और वहां जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया ।प्रदर्शन करने वालों में समन्वय समिति के अध्यक्ष अनिल पालीवाल,राजस्थान सहायक कर्मचारी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष कमल प्रकाश बाबेल, मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद के प्रदेश मंत्री गोपाल वर्मा, प्रदीप गहलोत,मनोज वैष्णव, रतनसिंह, हैमन्त सोनी, कल्पना जैन, दीपेश पालीवाल, जगदीश जाजपूरिया, कुलदीप सोनी, कैलाश पालीवाल, प्रत्यूष जैन, धनराज, अहमद हुसैन आदि उपस्थित थे।

READ MORE : student union election in udaipur : उदयपुर में मुफ्त की मस्ती में मस्त हुए छात्र मतदाता

विद्यालयों मे प्रभावी नेतृत्व विकास की जरूरत- प्रो. पुष्पनाथन


उदयपुर.कॉमनवेल्थ काउंसिल ऑफ एजुकेशनल एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट के भारतीय संगठन की ओर से शिक्षा में समानता एवं श्रेष्ठता: वैश्विक चुनौतियां विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार के द्वितीय दिवस चार विभिन्न तकनीकी सत्रों मे कुल 35 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। सम्मेलन की निर्देशिका डॉक्टर हेमलता तलेसरा ने बताया कि प्रथम तकनीकी सत्र सभी के लिए शिक्षा विषय पर केंद्रित था, जिसकी अध्यक्षता डॉ. सी.पी. माथुर, डॉ. सुकेशतमा शर्मा, डॉ. ललिता बालकृष्णन व डॉ. श्यामली चक्रवर्ती आचार्य ने की। द्वितीय तकनीकी सत्र वैश्विक चुनौतियां विषय पर आयोजित किया गया