30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर यूं हो रहा फिल्म पद्मावती का विरोध, प्रोफाइल में जौहर करती रानी पद्मिनी तो बलिदानी गौरव गाथा बनी कॉलर ट्यून

उदयपुर . फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की विवादास्पद फिल्म पद्मावती को लेकर मेवाड़ के लोगों में दिनों-दिन आक्रोश गहरा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Madhulika Singh

•

Updated: 18 Nov 2017, 2:47 PM IST

पद्मावती

उदयपुर . फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की विवादास्पद फिल्म पद्मावती को लेकर मेवाड़ के लोगों में दिनों-दिन आक्रोश गहरा गया है। शुक्रवार को फिल्म का विरोध करने वालों में हजारों लोगों ने फेसबुक, वाट्स एप की प्रोफाइल से अपने फोटो हटाकर सतीत्व के लिए जौहर कर इतिहास में अमर हुई चित्तौडगढ़़ की रानी पद्मिनी का जौहर करते हुए फोटो लगाया है।

भंसाली को चुनौती देते हुए रानी पद्मिनी की गौरवगान करने वाली ‘सुन ले फिल्मी दुनिया यह इतिहास हमारी पंूजी है, खेल खेलना स्वाभिमान से अब तलवारें गंूजी हैं, इतिहासों में फेर करे उसकी हस्ती को मिटा देंगे। सतियों की संतान हैं हम कुछ भी करके दिखा देंगे। स्वाभिमान अमर हमारा, पद्मिनी बलिदान अमर तुम्हारा... कॉलर ट्यून लांच की गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

READ MORE: पद्मावती फिल्म को लेकर सिनेमा संचालकों को प्रशासन से मिला एक पत्र, मिले हैं ये आदेश

प्रोफाइल पर चित्तौडगढ़़ का विजय स्तंभ एवं वीरांगनाओं के साथ दहकती आग में घंूघट कर गोद में श्रीफल रखकर जौहर करती हुई रानी पद्मिनी है। फोटो चित्तौड़ के गौरवशाली इतिहास को प्रभावशाली तरीके से प्रदर्शित कर रहा है। शनिवार से कई जगह बंद करने की चेतावनी भी दी गई है। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा, करणी सेना के सदस्य फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग कर रहे हैं।

READ MORE: पद्मावती ही नहीं रामलीला के लिए भी भंसाली ने चुना था राजस्थान.. इस शहर में बसाया था गुजरात.


शादी के कार्ड पर फिल्म का विरोध
बीएन विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष ने अपने शादी कार्ड तक पर इस फिल्म को लेकर विरोध जताया है। कार्ड पर जौहर करती रानी पद्मिनी का चित्र है। संदेश में लिखा है कि फिल्म पद्मावती का विरोध करें। एक रानी की बात नहीं, पद्मिनी या जोधा फिल्माने की बात नहीं। बात सिर्फ स्वाभिमान की, सत्य सनातन ज्योति की। उस पर घात करे कोई भी हमसे सहन नहीं होती। रानी पद्मिनी का अपमान नहीं सहेंगे। पंवार की शादी का यह कार्ड अब विशिष्ट बन गया है, इसको लेकर लोगों में काफी चर्चा और सराहना हो रही है।