
उदयपुर . शहर से करीब 35 किलोमीटर दूर कठार गांव में शुक्रवार शाम गमेतियों की बस्ती में हीरा लाल गमेती अपनी गायों को चारा डाल रहा था कि अचानक पीछे से एक पैंथर ने हमला बोल दिया गनीमत रही कि हीरा लाल गमेती ने चद्दर ओढ़ रखा था जिससे पैंथर सीधे हमला नहीं कर पाया। करीब 5 मिनट तक पैंथर से बचाव करता रहा। इस दरमियान उसके मुंह पर पैैंथर ने दांत गड़ा दिए। उसके चेहरे पर काफी गहरा घाव हो गया हल्ला करते ही गांव वाले दौड़ पड़े जिससे पैंथर अपनी जगह छोड़ कर भाग गया । वाइल्ड एनिमल रेस्क्यू सेंटर के अध्यक्ष चमन सिंह मौके पर पहुंचे। गांव वालों ने बताया कि पैंथर पिछले पांच-छह दिन से लगातार गमेती बस्ती में आ रहा है और गायाेें को अपना शिकार बनाना चाहता है लेकिन गांव वालों का जाग हो जाने से पैंथर हर बार विफल रहा लेकिन कल शाम को उसने हीरा लाल गमेती को घायल कर दिया। गांव वालों ने पिंजरा लगाने की मांग की है।
इसी तरह झल्लारा थाना क्षेत्र के बामनिया गांव में पैंथर की दहशत से क्षेत्रवासी सहम गए। लगातार दो दिन से पैंथर मवेशियों का शिकार कर रहा है। मेघवाल बस्ती के बाद बीती रात पेमा मीणा के बाड़े में पैंंथर ने बछड़े का शिकार किया। ग्राामीणों ने बताया कि पहाड़ी से उतर कर आए दिन आबादी क्षेत्र में पैंथर आता है। दो दिन पूर्व भी मेघवाल बस्ती में खेमजी मेघवाल के बाड़े में दो बकरियां का शिकार किया था और अब तक ये 16वां मवेश्ाी चीते का शिकार हुआ है। इसके संबंध में कई बार वन विभाग को शिकायत कर दी गई है लेकिन शिकायतों के बाद भी वन विभाग पैैंंथ्ार को पकड़ने का प्रयास नहीं कर रहा है।
Published on:
27 Jan 2018 06:39 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
