4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आबादी बस्ती में छिपे पैंथर का सुबह तड़के हमला, किसान सहित चार जनों को किया गंभीर जख्मी

panther rescued रेस्क्यू के दौरान कुएं में जा गिरा पैंथर, वनविभाग ने मशक्कत के बाद पिंजरे में कैद किया
2 min read
Google source verification
आबादी बस्ती में छिपे पैंथर का सुबह तड़के हमला, किसान सहित चार जनों को किया गंभीर जख्मी

आबादी बस्ती में छिपे पैंथर का सुबह तड़के हमला, किसान सहित चार जनों को किया गंभीर जख्मी

उदयपुर/ धरियावद.Panther rescued प्रतापगढ़ जिले की धरियावद तहसील में गाडरियावास ग्राम पंचायत के केसरपुरा गांव की आबादी बस्ती में शुक्रवार तड़के घुस आए पैंथर ने खेत पर नहाने गए किसान सहित चार जनों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। सूचना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों की जाग होने और अफरा-तफरी के बीच भागता हुआ पैंथर खेत में बिना मुंडेर में कुएं में जा गिरा। इधर, एकत्र लोगों ने घायलों को समीपवर्ती सामुदायिक केंद्र पहुंचाया, जहां तीन जनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उदयपुर रैफर किया। इधर, पैंथर के कुएं में होने की सूचना पर पहुंचे वनविभाग के दल ने पैंथर का रेस्क्यू किया और पिंजरे में कैद किया। बाद में पैंथर को सीता माता अभ्यारण्य क्षेत्र में छोड़ा गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी तेजपाल मीणा ने बताया कि अलसुबह केसरपुरा में पैंथर ने कुछ ग्रामीणों पर हमला कर दिया था। इस सूचना के बाद विभाग की स्पेशल बचाव टीम ने मौका कार्रवाई की और कुएं में गिरे पैंथर को पिंजरे में पहुंचाया। इससे पहले काश्तकार रामलाल पुत्र चौखा मीणा खेत पर बने कुएं में नहाने गया था, जहां घात लगाए बैठे पैंथर ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर अन्य लोग मौके पर पहुंचे। यह देख पैंथर भागा और भागते हुए उसने 15 वर्षीय लाली मीणा एवं लक्ष्मी मीणा की गर्दन और हाथ पर झपट्टा मारा। इसी तरह स्थानीय शंकरलाल भी पैंथर के हमले का शिकार हुआ।

टीम में इनकी रही उपस्थिति
वनविभाग की स्पेशल टीम में प्रतापगढ़ रेंज के दारासिंह राणावत, क्षेत्रीय वन अधिकारी तेजपाल मीणा, मनोज कुमार, महेंद्रसिंह, हिम्मत, संगीता, अलका शाह, पवन कुमार व देवीलाल शामिल थे।

यूं पहुंचा कुएं तक
हुआ यंू कि किसान पर हमला करने के साथ हुए शोर के बीच लोगों ने पैंथर को घेरने की कोशिश की। बाद में वनविभाग की टीम ने भी उसका घेरा कस दिया। इस बीच झाडिय़ों से निकले पैंथर ने दूसरी बार दो बच्चियों पर हमला कर दिया। इसके बाद भागते हुए पैंथर के पीछे ग्रामीणों की भीड़ दौड़ी। हल्ला गुल्ला देख पैंथर जान बचाने के लिए तेज गति से दौड़ा और खेत में गफलत के बीच बिना मुंडेर के कुएं में जा गिरा।

कुशलक्षेम पूछने पहुंचे
पैंथर के हमले में जख्मी हुए लोगों की सूचना पर स्थानीय प्रधान रूपलाल मीणा, पूर्व सरपंच कालूलाल मीणा, तेजाराम मीणा, रामलाल सहित कई जनप्रतिनिधि सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र पहुंचे और घायलों से उनकी कुशलक्षेम पूछी।