5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामूहिक प्रयासों के बीच धरा का हरियाली से हुआ शृंगार

जस्थान पत्रिका का हरियाळो राजस्थान कार्यक्रम
less than 1 minute read
Google source verification
udaipur

सामूहिक प्रयासों के बीच धरा का हरियाली से हुआ शृंगार

उदयपुर. राजस्थान पत्रिका के हरियाळो राजस्थान अभियान के साझेदारी में भाविप भामाशाह की ओर से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के सहायक प्राध्यापक उदित वाष्र्णेय ने पौधरोपण किया। अध्यक्षता पीआइएम की निदेशक डॉ. महिमा बिड़ला ने की। बतौर अतिथि डॉ. एमजी वाष्र्णेय ने विचार व्यक्त किए। मौके पर सहायक प्राध्यापक डॉ. शिवोहम सिंह, डॉ. सुभाष शर्मा, डॉ. खुशबू अग्रवाल, डॉ. निधि नलवाया, अली यावर एवं अन्य ने भी पौधरोपण कार्यक्रम में सहयोग किया।

विद्यार्थियों ने रोपी पौध
राउमावि वल्लभनगर कुराबड़ में पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों व स्टाफ ने पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर संस्था प्रधान जितेंद्र मेहता ने विद्यार्थियों को पौधों की सुरक्षा का संकल्प कराया। इधर, एकलिंगनाथ सेवा समिति के पौधरोपण कार्यक्रम के तहत गांव गायफल, करदा, रॉयड़ा बावजी व ढूंढ़ी के मंदिर, विद्यालय व नोहरा परिसर में करीब 155 पौध रोपे गए। समिति के कैलाश नागदा, शांतिलाल नागदा, प्रकाश नागदा, कोमल नागदा, शंकरलाल नागदा, गाविंद नागदा व अन्य मौजूद थे।

सैन्य अधिकारियों का साथ
इधर, एकलिंगगढ़ छावनी के भारतीय थल सेना के मेवाड़ ब्रिगेड के सैन्य अधिकारी एवं नगर निगम के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का कार्य कर रही एल एंड टी कंपनी के पदाधिकारियों ने उदयपुर मिलिट्री स्टेशन पर पौधरोपण किया। इस मौके पर विभिन्न प्रजातियों की पौध रोपी गई। नगर निगम के अतिरिक्त मुख्य अभियंता अरुण व्यास, प्रोजेक्ट डायरेक्टर विपिन कुमार एवं बटालियन के सैन्य अधिकारियों ने शिरकत की।