5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये है खास तरह का खेल, उदयपुर में जुटे प्रदेश के खिलाड़ी

राजस्थान वुशू विद्यालयी टीम चयन परीक्षण
less than 1 minute read
Google source verification
ये है खास तरह का खेल, उदयपुर में जुटे प्रदेश के खिलाड़ी

ये है खास तरह का खेल, उदयपुर में जुटे प्रदेश के खिलाड़ी

उदयपुर . राजस्थान वुशू विद्यालयी टीम चयन परीक्षण छात्र-छात्रा 19 वर्ष आयु वर्ग के उद्घाटन समारोह में ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा और समापन अवसर पर युवा कांग्रेस नेता विवेक कटारा अतिथि रहे। इस अवसर पर अन्तरराष्ट्रीय पदक विजेता श्रीगंगानगर की नितिका बंसल ने भी लुधियाना के लिए चयन पक्का किया। गौरतलब है कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया की ओर से 19 से 24 दिसम्बर तक होने वाली 65वीं राष्ट्रीय विद्यालयी वुशू प्रतियोगिता के लिए राजस्थान शिक्षा विभाग की राजस्थान विद्यालयी वुशू टीम का चयन कार्यक्रम राउमाविद्यालय, बुझड़ा गिर्वा के मेजबानी में राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य किरण बाला जीनगर ने बताया कि चयन परीक्षण में राजस्थान के विभिन्न जिलों से करीब 125 बालक.बालिकाओं ने दिन भर रोमांचक मुकाबलों में अपना दमखम दिखाकर अपना चयन सुनिश्चित कराया। आयोजन सचिव गजेन्द्र पुरी गोस्वामी ने बताया कि चयनित छात्र-छात्राओं को 13 से 16 दिसम्बर तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बुझड़ा के तत्वावधान में प्रशिक्षण शिविर में भागीदार बनना होगा।
कला संकाय, शिक्षा संकाय रही विजयी टीम
भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय की अन्तर महाविद्यालय हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता का आगाज मुख्य अतिथि डॉ. राजेन्द्र सिंह शक्तावत, डॉ. हितेष रावल, डॉ. गजेन्द्र सिंह चौहान, अधिष्ठाता डॉ. रेणु राठौड़, डॉ. रितु तोमर ने खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त कर किया। आयोजन सचिव डॉ. ओमसिंह राठौड़ ने बताया कि प्रथम मैच में कला संकाय ने विज्ञान संकाय को 10.9 से हरा दिया। दूसरा मैच कला संकाय एवं शिक्षा संकाय के मध्य खेला गया। जिसमें शिक्षा संकाय 13.2 से विजेता रही। सभी विजयी प्रतिभागियों को आगामी सांस्कृतिक समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।