
उदयपुर।
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव 2018 की सरगर्मियों के बीच कानून व्यवस्था बिगड़ने की खबरें आनी शुरू हो गईं हैं। उदयपुर में सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कॉमर्स कॉलेज में गुरुवार सुबह उस समय माहौल बिगड़ गया जब दो छात्र संगठनों के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के विरोध में जमकर नारेबाजी की। मामला गर्माता देखकर पुलिस मौके पर पहुंची।
देखते ही देखते जब स्थिति बिगड़ने लगी तब बेकाबू हुए छात्र कार्यकर्ताओं पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ गया। पुलिस ने छात्रों को कैम्पस से खदेड़ने के लिए बल प्रयोग किया।
Published on:
23 Aug 2018 01:31 pm
